भारत आई एक और Seema Haider, शादीशुदा प्रेमी की पत्नी से बोली- हम तीनों साथ रह लेंगे

Bangladesh, Dhaka Girl, Seema Haider Case, Rajasthan News

Bangladesh Girl Came To India's Rajasthan

Bangladesh Girl Came To Rajasthan To Meet Married Lover: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी इंटरनेशनल लेवल पर सुर्खियों में है। इस बीच एक और लड़की अपना देश छोड़कर भारत आ गई है। नाम उम हबीबा और बांग्लादेश की रहने वाली है। उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर राजस्थान के बॉर्डर एरिया रावला के एक गांव के रोशन से हुई थी। हबीबा ने टूरिस्ट वीजा लिया और 2200 किमी का सफर तयकर रावला पहुंची है। लेकिन जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी, उसके हाथ-पांव फूल गए। महिला को थाने लाया गया। उससे पूछताछ की गई है।

विज्ञापन

6 महीने पहले हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार, 13 डीओएल गांव के रोशन से मिलने के लिए बांग्लादेश की राजधानी ढाका से हबीबा नाम की लड़की आई है। दोनों की दोस्ती 6 महीने पहले वॉयस चैट ऐप के जरिए हुई थी। रोशन हबीबा को तीन सितंबर की शाम बीकानेर से गांव लेकर आया। हबीबा बांग्लादेश से कोलकाता, दिल्ली होते हुए बीकानेर पहुंची थी।

विज्ञापन

चौथी तक पढ़ा है प्रेमी

रोशन शादीशुदा है। वह केवल चौथी तक पढ़ा है। मजदूरी कर खर्च चलाता है। उसकी शादी दो साल पहले सोमाबाई से हुई थी। दोनों से सात महीने का बेटा है। रोशन की मां कृष्णा ने बताया कि हबीबा के पास टूरिस्ट वीजा है, वह अपने देश नहीं जाना चाहती है। भारत में ही रहना चाहती है। बांग्लादेश से भारत आने के कारण उसके परिवार की काफी बदनामी हुई है। इसलिए वह अपने देश नहीं लौटना चाहती है। उसके परिवार में उसके पांच भाई और एक बहन है।

Bangladesh, Dhaka Girl,  Seema Haider Case, Rajasthan News

Bangladesh Girl Came To India’s Rajasthan

विज्ञापन

प्रेमी की पत्नी से की बात

जिस वक्त हबीबा को लेकर रोशन घर आया, उसकी पत्नी बाहर गई थी। हबीबा ने उसकी पत्नी से फोन पर बात की। उसने कहा कि वह कोई गलत इरादे से नहीं आई है। रोशन की पत्नी ने हबीबा को अपने देश लौट जाने के लिए कहा। हबीबा ने कहा कि वह बांग्लादेश नहीं जाना चाहती है। तीनों साथ रहेंगे।

2 हजार बांग्लादेशी मुद्रा बरामद

रावला थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि महिला के पास टूरिस्ट वीजा और 2000 बांग्लादेशी मुद्रा मिली है। महिला और लड़के से पूछताछ की गई है। अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है। आगे की कार्रवाई दिशा-निर्देश मिलने पर की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ