---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

рдмрд┐рд╢реНрдиреЛрдИ рдЧреИрдВрдЧ рдХреЗ рд╡реЛ рдЪрд╛рд░ рдЧреБрд░реНрдЧреЗ, рдЬрд┐рдирдХреЗ рджрдо рдкрд░ рдЯрд┐рдХрд╛ рд╣реИ рд▓реЙрд░реЗрдВрд╕ рдмрд┐рд╢реНрдиреЛрдИ рдХреЗ рдЬреБрд░реНрдо рдХрд╛ рд╕рд╛рдореНрд░рд╛рдЬреНрдп

Baba Siddiqui Murder Case: рдореБрдВрдмрдИ рдореЗрдВ рдПрдирд╕реАрдкреА рдиреЗрддрд╛ рдмрд╛рдмрд╛ рд╕рд┐рджреНрджреАрдХреА рдХреА рд╣рддреНрдпрд╛ рдХреЗ рдмрд╛рдж рдЧреИрдВрдЧрд╕реНрдЯрд░ рд▓реЙрд░реЗрдВрд╕ рдмрд┐рд╢реНрдиреЛрдИ рдФрд░ рдЙрд╕рдХреЗ рд╢реВрдЯрд░ рдлрд┐рд░ рдЪрд░реНрдЪрд╛рдУрдВ рдореЗрдВ рд╣реИрдВред рд╣рддреНрдпрд╛ рдХреЗ рджреЛ рдЖрд░реЛрдкрд┐рдпреЛрдВ рдХреЛ рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдЕрд░реЗрд╕реНрдЯ рдХрд░ рдЪреБрдХреА рд╣реИред рд╡рд╣реАрдВ, рдПрдХ рдЖрд░реЛрдкреА рдХреА рддрд▓рд╛рд╢ рдХреА рдЬрд╛ рд░рд╣реА рд╣реИред рдкреБрд▓рд┐рд╕ рдХреЗ рдЕрдиреБрд╕рд╛рд░ рдЖрд░реЛрдкреА рдПрдордкреА рдореЗрдВ рдЫрд┐рдкрд╛ рд╣реЛ рд╕рдХрддрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Baba Siddiqui Murder: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गैंग बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद फिर सुर्खियों में है। गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस के तीन शूटरों ने मुंबई में वारदात को अंजाम दिया। दो शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, एक की तलाश पुलिस कर रही है। लॉरेंस के जेल में होने के बाद भी उसके चार खास गुर्गे हैं, जो उसका गैंग चला रहे हैं। माना जाता है कि लॉरेंस के गैंग में 700 शूटर हैं, उसकी गैंग का नारा ‘जय बलकारी’ है। लॉरेंस के अकेले पंजाब में 300 शूटर माने जाते हैं। एनआईए भी अपनी चार्जशीट में उसकी गैंग की तुलना डी कंपनी यानी दाऊद से कर चुकी है। जिन गुर्गों के जरिए लॉरेंस अपराध जगत में अपना दबदबा बना रहा है, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

रोहित गोदारा

सबसे पहले बात करते हैं रोहित गोदारा की, जो बीकानेर का रहने वाला है। 2010 में क्राइम की दुनिया में आया था। इसके ऊपर 32 केस दर्ज हैं। इस अपराधी ने हाल ही में राजस्थान के दो व्यापारियों से 19 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। बताया जाता है कि करणी सेना प्रमुख सुखदेव गोगामेड़ी के मर्डर का प्लान इसी ने रचा था। ये बदमाश पुर्तगाल और अजरबैजान में कहीं छिपा है। 2022 में डंकी रूट के जरिए यह अमेरिका गया था। इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। अप्रैल में जो गोलीबारी सलमान खान के घर के बाहर हुई, वह साजिश इसी ने रची थी। हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की हत्या भी इसने करवाई थी।

---विज्ञापन---

गोल्डी बराड़

दूसरा नाम है गोल्डी बराड़ का, जिसे गृह मंत्रालय आतंकी घोषित कर चुका है। सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर पंजाब-हरियाणा में 54 केस दर्ज हैं। जिसमें वसूली के 24 केस हैं। एनआईए के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई का पूरा नेटवर्क यही संभालता है। बराड़ ही व्यापारियों को कॉल कर रंगदारी मांगता है। इसके ऊपर पहला केस फरीदकोट में दर्ज हुआ था। 1994 में पैदा हुआ बराड़ पुलिस फैमिली से ताल्लुक रखता है। फिलहाल यह कनाडा में छिपा हुआ बताया जा रहा है। इसी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।

---विज्ञापन---

काला जठेड़ी

काला जठेड़ी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला बदमाश है। इसका असली नाम संदीप झांझरिया है। जो 12वीं पास करने के बाद केबल ऑपरेटर का काम करता था। शुरू में छोटे-मोटे अपराध किए, बाद में हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान में मर्डर के कई मामलों में इसका नाम आया था। फिर डकैती और लूट के मामले दर्ज हुए। 2004 में इसे पहली बार अरेस्ट किया गया था। भोंडसी जेल में बंद रहने के दौरान वह राजू बसोदी के जरिए लॉरेंस के टच में आया था। काला जठेड़ी हरियाणा पुलिस की हिरासत से भाग चुका है। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है। उसे मार्च 2024 में लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से शादी के लिए 6 घंटे की पैरोल मिली थी। उसके गुर्गे लॉरेंस के लिए काम करते हैं।

ये भी पढ़ेंः Baba Siddique को किसने मरवाया? 6 शूटर हायर किए, पर हैंडलर कौन; बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के 7 अपडेट्स

---विज्ञापन---

अनमोल बिश्नोई

अनमोल बिश्नोई उर्फ ​​भानु भी लॉरेंस बिश्नोई का बायां हाथ माना जाता है। अनमोल लॉरेंस का भाई है, जिसका नाम मूसेवाला हत्याकांड में आया था। 2023 में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी। पिछले साल वह भारत से भाग गया था। बताया जा रहा है कि फिलहाल वह कीनिया या कनाडा में छिपा है। अनमोल जोधपुर की जेल में सजा भी काट चुका है। लॉरेंस की गैंग के लिए हथियार सप्लाई और गुर्गों की भर्ती में उसका हाथ बताया जाता है।

यह भी पढ़ें:मूसेवाला से लेकर बाबा सिद्दीकी मर्डर तक… बाबा महाकाल की नगरी में ही क्यों होती है लॉरेंस के गुर्गों की तलाश?

---विज्ञापन---

First published on: Oct 14, 2024 04:52 PM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola