Assam: बारपेटा जिले में AQIS/ABT से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, कितना बड़ा है आतंक का ये जाल?

terror
विज्ञापन

नई दिल्ली: अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े दो और लोगों को रविवार को असम के बारपेटा जिले में जिहादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

बारपेटा के एसपी अमिताभ सिन्हा ने कहा, ‘पुलिस ने बारपेटा में एक मदरसे में बेदखली का अभियान चलाया क्योंकि यह अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाया गया था और दो गिरफ्तार आरोपियों के साथ भी इसका संबंध है।’

विज्ञापन

अकबर अली और अबुल कलाम आजाद के रूप में पहचाने गए दो आरोपियों को शनिवार रात जिले के सोरभोग इलाके में एक घर से हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘रात भर की पूछताछ के बाद उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।’ उन्होंने कहा कि उनको एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

गोलपारा जिला पुलिस ने शुक्रवार को मदरसा के शिक्षक हाफिजुर रहमान मुफ्ती को गिरफ्तार किया था, जिसके भी एक्यूआईएस/एबीटी से संबंध हैं। बता दें कि इस मामले में असम पुलिस की यह तीसरी गिरफ्तारी थी। अब अन्य दो और लोगों की गिरफ्तारी से यह सवाल उठता है कि आखिर असम में आतंक का जाल कितना बड़ा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ