मनीष सिसोदिया को याद कर रो पड़े अरविंद केजरीवाल, बोले- उनके सपने पूरे करने हैं
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने साथी मनीष सिसोदिया को याद कर भावुक हो गए। दिल्ली के दरियापुर गांव में बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान मनीष सिसोदिया को याद कर रो पड़े। दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री कथित शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं।
कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज मनीष जी की बहुत याद आ रही है। ये उनका सपना था। केजरीवाल ने कहा, ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा पर जो काम हो रहे हैं वो न हो। मनीष जी ने दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने की ठानी थी। इन्होंने उनपर झूठे आरोप लगाकर जेल में डाला हुआ है।
◆ सिसोदिया को याद कर रो पड़े अरविंद केजरीवाल #ArvindKejriwal | #AAP | @ArvindKejriwal pic.twitter.com/3TlN6IVjiK
— News24 (@news24tvchannel) June 7, 2023
केरजरीवाल ने कहा, उनको जेल में इसलिए डाला गया है कि उन्होंने अच्छे स्कूल बनाए। अगर वो अच्छे स्कूल नहीं बनाते तो वे जेल में नहीं होते। उन्होंने कहा कि ये लोग शिक्षा क्रांति को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं दिल्ली की शिक्षा नीति की बात होती है। इसलिए इन्हें तकलीफ हो रही है। हमें मनीष सिसोदिया के काम को रुकने नहीं देना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: