Jammu-Kashmir: सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को किया ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
Edited By Bhola Sharma

Jammu Kashmir
Edited By Bhola Sharma

Jammu Kashmir
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पुंछ जिले में सोमवार की रात घुसपैठियों का एक गुट नियंत्रण रेखा (LOC) पार से भारतीय सीमा की तरफ बढ़ता दिखा। सेना और पुलिस की अलर्ट टुकड़ियों ने उन्हें ललकारा तो घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया। तलाशी में एक आतंकी का शव मिला है। साथ ही हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। जवान अलर्ट मोड में हैं।
Indian Army and J&K Police foiled a major infiltration bid on the night of 16-17 July in Krishna Ghati Sector in Poonch district.
Major war-like stores recovered, include one AK-74 rifle with magazine, 11 rounds and other stores for sustenance. pic.twitter.com/w5OxFo8Iba
— ANI (@ANI) July 17, 2023
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ नदी के पास नियंत्रण रेखा के पार से रविवार की रात सेना ने अपनी ओर बढ़ते हुए आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की सतर्क टुकड़ियों ने घुसपैठियों को घेर लिया। दौरान जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। एक आतंकवादी मौके पर ही गिर गया, जबकि दूसरे आतंकवादी को पुंछ नदी में गिरते हुए देखा गया।
तलाशी अभियान में घटनास्थल से एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया है। सेना ने मैगजीन के साथ एक एके 74 राइफल, ग्यारह राउंड और खाने-पीने का सामान बरामद किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: