Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अवतार-2’ देखते समय एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना के पेद्दापुरम शहर की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान लक्ष्मीरेड्डी श्रीनू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि श्रीनू अपने भाई राजू के साथ पेद्दापुरम में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अवतार 2 देखने गए थे। उनके भाई ने बताया कि फिल्म देखने के दौरान श्रीनू अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत पेद्दापुरम सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लक्ष्मीरेड्डी श्रीनु के परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। बता दें कि ताइवान में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘अवतार’ के पहले भाग को देखने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी।

अवतार-2 बनने में लगे 13 साल

‘अवतार द वे ऑफ़ वाटर’, दिसंबर 2009 में रिलीज़ हुई अवतार का सीक्वेल है, जिसे बनाने में 13 साल लगे। फिल्म निर्माण में 2500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म के डायरेक्टर जेम्स कैमरून हैं। 13 साल पहले रिलीज़ हुई अवतार के पहले हिस्से से, अवतार द वे ऑफ़ वॉटर की कहानी अब 1 दशक यानि 10 साल आगे बढ़ चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ