अरविंद केजरीवाल को रिमांड से नहीं बचा पाईं ये 10 दलीलें, क्या थे ED के गंभीर आरोप

Arvind Kejriwal PMLA Court Hearing Update : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, लेकिन सीएम की ओर से पेश की वो 10 दलीलें भी काम नहीं आईं और कोर्ट ने उन्हें 6 दिन के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया।

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case ED Chargesheet

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case ED Chargesheet

विज्ञापन

Arvind Kejriwal PMLA Court Hearing Update : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पहले जांच एजेंसी ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया और अब पीएमएलए कोर्ट ने 6 दिन की ईडी रिमांड में भेज दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री 28 मार्च तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे। हालांकि, ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने सिर्फ 6 दिन की रिमांड मंजूर की। अरविंद केजरीवाल को रिमांड से उनकी ये 10 दलीलें भी नहीं बचा पाईं। जानें ED ने क्या गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें : कौन हैं सुनीता जो संभालती हैं केजरीवाल का घर, क्या संभालेंगी दिल्ली की गद्दी? जानें क्या है समीकरण

विज्ञापन

केजरीवाल की ओर से पेश की गई थीं ये 10 दलीलें

1. सीएम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि किसी रबड़ स्टैंप की तरह अदालत काम नहीं कर सकती कि कोई जांच एजेंसी जितनी रिमांड मांगे उसे उतने दिन दे दी जाएं।

2. ED वही पुराने तीन-चार नाम का जिक्र कर रही है। सभी मामलों में एजेंसी का पैटर्न एक जैसा ही है।

विज्ञापन

3. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर ईडी क्या दिखाना चाहती है? ईडी का रिमांड आवेदन भी गलत है।

4. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का क्या आधार है। गवाहों के बयानों का साक्ष्य स्पष्ट करे एजेंसी।

विज्ञापन

5. हो सकता है कि गवाह एजेंसी का दोस्त हो या फिर उसने अपनी आजादी के लिए सौदेबाजी की हो।

6. पहली बार है कि किसी राजनीतिक पार्टी के टॉप नेताओं को अरेस्ट किया गया।

विज्ञापन

7. एक के बाद एक ईडी ने पार्टी के चार नेताओं को गिरफ्तार किया है।

8. ऐसा लग रहा है कि मतदान से पहले लोकसभा चुनाव के परिणाम पता चल गए हैं।

विज्ञापन

9. इस मामले की जांच में शामिल 50 फीसदी लोगों ने केजरीवाल का नाम नहीं लिया।

10. 82 फीसदी लोगों ने केजरीवाल के साथ किसी डीलिंग का जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

ईडी ने लगाए थे ये गंभीर आरोप

1. ED ने अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड की मांग की। इस दौरान ईडी की ओर से एएसजी एसवी राजू ने 28 पेजों की दलीलें पेश कीं।

विज्ञापन

2. शराब व्यापारियों से घूस मांगने के केस में सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्य षड्यंत्रकारी और सरगना हैं।

3. अरविंद केजरीवाल सीधे तौर पर दिल्ली शराब पॉलिसी बनाने में शामिल थे। उन्होंने कुछ खास लोगों का समर्थन किया था।

विज्ञापन

4. रिश्वत की रकम का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव में हुआ था। केजरीवाल ने चुनाव के लिए 100 करोड़ की फंडिंग मांगी थी।

5. अरविंद केजरीवाल के करीबी रहे विजय नायर ने सारा काम किया था। पैसा इकट्ठा करना हो या फिर लोगों को धमकाना हो।

विज्ञापन

6. ED ने दावा किया है कि न सिर्फ 100 करोड़ की रिश्वत ली गई है, बल्कि 600 करोड़ रुपए घोटाला का यह मामला है।

7. एक सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने माना है कि विजय नायर के निर्देश पर उसने 31 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी।

विज्ञापन

8. हमारे पास कारोबारियों द्वारा दिए गए पैसों के चेट भी हैं। शराब व्यापारियों ने ज्यादा से ज्यादा कैश राशि दी थी।

9. जो आबकारी पॉलिसी से पैसे आए थे, उनमें से विधायकों को भी कैश राशि दी गई थी।

विज्ञापन

10. अरविंद केजरीवाल का मन था कि दिल्ली में राघव मुंगटा के पिता शराब कारोबार का चेहरा बनें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ