---विज्ञापन---

देश

देश भर में मानसून एक्टिव, बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

देशभर में मानसून के सक्रिय होने से कई राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं देखने को मिल रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण-गोवा और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है और झमाझम बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि राजस्थान में आगामी दिनों में भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आने वाले पांच दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

राजस्थान

राजधानी जयपुर सहित पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में एक से दो दिन के भीतर तेज बारिश की संभावना है। संभवतः तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, साथ ही बाढ़ का जोखिम भी बढ़ सकता है। पूर्वी राजस्थान में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों की अपेक्षा पर्वतीय जिलों में अधिक बारिश हो सकती है। भूस्खलन और छोटी-बड़ी नदियों में उफान का खतरा बना हुआ है, जिससे पहाड़ों पर फसल, सड़कों एवं बस्तियों को नुकसान हो सकता है।

मध्य भारत और पश्चिमी क्षेत्र

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और गुजरात के कई क्षेत्रों में अगले 24-48 घंटों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। साथ ही कोंकण-गोवा, कर्नाटक समेत कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है और समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।

---विज्ञापन---

पूर्वोत्तर और पूर्व भारत

सिक्किम एवं पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, सौराष्ट्र-कच्छ, दिल्ली और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

---विज्ञापन---

अलर्ट और चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जगहों पर येलो वार्निंग दी गई है।

First published on: Jul 02, 2025 10:56 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola