उड़ान के दौरान उखड़ गया स्पाइसजेट विमान की खिड़की का फ्रेम, एयरलाइन ने दी ये सफाई

एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अब स्पाइसजेट के विमान से जुड़ी घटना सामने आई है। स्पाइसजेट के Q400 विमान में उड़ान के दौरान खिड़की का फ्रेम ढीला होकर उखड़ गया। हालांकि, एयरलाइन ने इसे एक ‘कॉस्मेटिक’ और गैर-संरचनात्मक समस्या बताया है। प्रवक्ता के अनुसार, यह ट्रिम घटक केवल छाया देने के उद्देश्य से लगाया गया था और इससे विमान या यात्रियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था।

Spicejet Flight

स्पाइसजेट विमान की खिड़की का फ्रेम टूटा (फोटो सोर्स- ANI/Social Media)

Spicejet Airline : एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों में आई समस्याओं के बाद अब स्पाइसजेट का विमान भी चर्चाओं में आ गया है। स्पाइसजेट के विमान की खिड़की का फ्रेम उड़ान के दौरान ढीला हो गया था और वह उखड़ गया था। हालांकि, एयरलाइन की तरफ से बताया गया कि इससे यात्रियों को कोई खतरा नहीं था और यह एक ‘कॉस्मेटिक’ समस्या थी।

उड़ान के दौरान उखड़ा खिड़की का फ्रेम

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि बॉम्बार्डियर Q400 विमान में कॉस्मेटिक विंडो फ्रेम उड़ान के दौरान ढीला हो गया और उखड़ गया। हालांकि, इसके साथ यह भी बताया गया कि इससे यात्रियों और विमान को कोई खतरा नहीं था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि Q400 विमान में से एक पर एक कॉस्मेटिक विंडो फ्रेम उड़ान के दौरान ढीला हो गया और उखड़ गया। यह ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि यह एक गैर-संरचनात्मक ट्रिम घटक था, जिसे केवल छाया के उद्देश्य से खिड़की पर लगाया गया था और इससे विमान या यात्रियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था।

‘यात्रियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं’

यह भी बताया गया कि पूरी उड़ान के दौरान केबिन का दबाव सामान्य रहा और यात्रियों की सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। Q400 विमान की खिड़कियों में शीशे की कई परतें होती हैं, जिनमें एक मजबूत, दबाव-सहने वाला बाहरी शीशा भी शामिल होता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि यात्रियों की सुरक्षा कभी भी जोखिम में न पड़े, भले ही कोई सतही या कॉस्मेटिक घटक ढीला हो जाए। विमान के लैंड करने के बाद फ्रेम को ठीक कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर कई यात्रियों ने इस खिड़की का वीडियो बनाकर शेयर किया था, जिसके पर एयरलाइन्स पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद एयरलाइन कंपनी की तरफ से इस पर जवाब दिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ