'जनता जनार्दन सब जानती है', सीएम की गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल का आया पहला बयान

Arvind Kejriwal Arrest Update : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। विपक्षी नेताओं ने केंद्र और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। इस बीच अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का पहला बयान सामने आया है।

Sunita Kejriwal Alleged For Video Conferencing Violation Rules

Sunita Kejriwal Alleged For Video Conferencing Violation Rules

विज्ञापन

Arvind Kejriwal Arrest Update : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बवाल मचा हुआ है। इंडिया गठबंधन के निशाने पर केंद्र सरकार और भाजपा है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। इंडिया के वरिष्ठ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया है। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद सुनीता केजरीवाल का पहला बयान सामने आया है।

विज्ञापन

सुनीता केजरीवाल ने मोदी सरकार पर बोला हमला

सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आपके तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सबको Crush करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके साथ हमेशा आपके मुख्यमंत्री खड़े रहे हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है। जय हिन्द।

विज्ञापन

ईडी ने सीएम हाउस से किया था अरेस्ट

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को सीएम हाउस से अरेस्ट किया था। इससे पहले जांच एजेंसी ने उनके घर की तलाशी ली और फिर उनसे लंबी पूछताछ की। इस दौरान यह भी खबर आई थी कि ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया था। जब ईडी की टीम पहुंची तब सुनीता केजरीवाल घर पर मौजूद थीं।

विज्ञापन

सुनीता केजरीवाल ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके ईडी की टीम लेकर चली गई। अब मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कमान संभाला है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला है। इससे पहले पीएमएलए कोर्ट से अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मेरा जीवन देश को समर्पित है, चाहे मैं जेल में रहूं या फिर बाहर।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ