गूगल में की नौकरी, 2.2 करोड़ सालाना वेतन... अब 29 की उम्र में रिटायरमेंट का प्लान; कौन है यह शख्स?

Who is Daniel George in Hindi: डेनियल जॉर्ज ने गूगल और जेपी मॉर्गन जैसी कंपनियों में काम किया है। हालांकि, अब वे महज 29 साल की उम्र में रिटायरमेंट का प्लान बना रहे हैं।

AI specialist Daniel George

AI specialist Daniel George

Who is Daniel George in Hindi:  इस दुनिया में मेहनती लोगों को कमी नहीं है। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने ऐसे काम किए हैं, जिसे देखकर दुनिया आश्चर्यचकित है। ऐसी ही एक शख्सियत का नाम है- डेनियल जॉर्ज (Daniel George)। डेनियल ने गूगल में 2.2 करोड़ सालाना पैकेज की नौकरी करने के बाद महज 24 साल की उम्र में रिटायर होने का मन बना लिया। इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं…

आईआईटी बॉम्बे से किया ग्रेजुएशन

डेनियल जॉर्ज ने 2015 में आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग भौतिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। जॉर्ज के पास 29 साल की उम्र में इतना पैसा हो गया है कि उन्हें अब नौकरी करने और वेतन लेने की जरूरत ही नहीं है। वे एक एआई स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि 2018 में गूगल में नौकरी के बाद उनके पास बहुत पैसा इकट्ठा हो गया है। उन्होंने एक साल तक गूगल में नौकरी की और इसके बाद फाइनेंस और टैक्स के बारे में सीखना शुरू कर दिया।

‘आय का 10 प्रतिशत से भी कम पैसा खर्च किया’

डेनियल ने कहा कि मैं पहले से कहीं अधिक पैसा कमा रहा था, लेकिन लगभग 50 प्रतिशत कर चुका रहा था। इसके बाद मैं अपनी देनदारी को कम करने के लिए रिटायर एकाउंट्स में पैसा निवेश करना शुरू कर दिया। गूगल में काम करते हुए मैंने अपनी आय का 10 प्रतिशत से भी कम पैसा खर्च किया।

‘मैंने कभी कार नहीं खरीदी’

डेनियल जॉर्ज ने बताया- मैं पैदल या साइकिल से काम पर जाता था। इसलिए मैंने कभी कार नहीं खरीदी। मैं गूगल ऑफिस में प्रतिदिन तीन बार भोजन करता था। इसलिए मुझे खाने के लिए पैसे नहीं देने पड़े। हालांकि, सिलिकॉन वैली में घर महंगे रेंट पर मिलता है। महंगा है। मेरा किराया काफी कम था, क्योंकि मैं अपने दोस्तों के साथ एक अपार्टमेंट में रह रहा था।

कमाई के अधिकांश हिस्से को किया निवेश

डेनियल ने बताया कि मैं जिन लोगों को जानता हूं, उनमें से कई लोगों ने महंगी कारें या घर खरीदे हैं, लेकिन मैंने अपनी कमाई के अधिकांश हिस्से को निवेश करने का फैसला किया। जितना अधिक मैंने शुरू में बचत की, उतना ही अधिक समय तक मेरा पैसा बढ़ता रहा। उन्होंने कहा कि मैं Google पर बहुत अच्छा समय बिता रहा था।  बाद में, मैंने कर सुविधा वाले खाते में हर साल 75,000 डॉलर यानी लगभग 62 लाख रुपये से अधिक का निवेश करना खत्म कर दिया।

भावी पत्नी से हुई मुलाकात

बता दें कि डेनियल के पास रिटायर होने और भारत लौटने के लिए पर्याप्त पैसा था, लेकिन उन्होंने अमेरिका में रुकना और अपनी संपत्ति को और अधिक बढ़ाना चुना। इसकी वजह यह है कि उनकी अपनी भावी पत्नी से मुलाकात हो गई थी, जो अमेरिका की रहने वाली हैं और गूगल में AI साइंटिस्ट हैं।

जेपी मॉर्गन की एआई प्रोजेक्ट का किया नेतृत्व 

जून 2020 में डेनियल जॉर्ज को जेपी मॉर्गन की एआई प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने के लिए काम पर रखा गया।  उनका वेतन भी दोगुना कर दिया गया था। इस पर डेनियल ने कहा कि मेरी आय और कुल संपत्ति में इजाफा जरूर हुआ, लेकिन मैंने  बाहर खाने के अलावा फिजूलखर्ची नहीं किया। मैं खाना बनाना नहीं चाहता था। मेरी एकमात्र संपत्ति कपड़े, एक गद्दा, एक बिस्तर और एक 65 इंच की टीवी थी।

‘अब मुझे वेतन के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं’

डेनियल ने बताया कि 27 साल की उम्र में मेरी बचत मिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। मेरे स्टॉक पोर्टफोलियो ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैं अपने वेतन के 70 प्रतिशत के बड़े बोनस का निवेश कर रहा था। अगस्त 2023 में, 29 साल की उम्र में मैंने जेपी मॉर्गन छोड़ दिया और कुछ दोस्तों के साथ एक स्टार्टअप, थर्डईयर एआई की सह-स्थापना की। अब मुझे वेतन कमाने के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।  मैं अपनी खुद की कंपनी शुरू करने का जोखिम उठा सकता हूं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ