पंकज शर्मा
Agniveer Soldier Dies LOC in Poonch, पुंछ: जम्मू और कश्मीर के पुंछ में तैनात एक अग्निवीर सैनिक की मौत हो गई। अग्निवीर सैनिक की पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल के मनकोट इलाके में एलओसी के पास में ड्यूटी थी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नियंत्रण रेखा के पास सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई है। मरने वाला सैनिक की पहचान अग्निवीर अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। अमृतपाल सिंह की उम्र महज 20 साल थी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और इलाके का दौरा किया। घटना स्थल पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने अग्निवीर सैनिक अमृतपाल सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उप जिला अस्पताल में भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को सेना के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: 5 किताबें, जिन्हें पढ़कर बदल जाएगी आपकी जिंदगी, होगा पहले से ज्यादा पैसा
वजह की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, घटना के समय अमृतपाल सिंह संतरी ड्यूटी कर रहा था। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि गोली किसी और ने चलाई थी या फिर अग्निवीर ने खुद ही अपनी जान ले ली। मामले की जांच कर रहे है पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस घटना का संज्ञान लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत के कारण पता लगाने में जुटी हुई है।
शोपियां में मारे गए 2 आतंकी
बता दें कि, मंगलवार को सेना के जवानों के जम्मू- कश्मीर के शोपियां में 2 आतंकियों को मारा गिराया था। शोपियां में मरे ये दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे।
संबंधित खबरें
'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
17 mins agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
27 mins agoदिल्ली में किलेबंदी! 2000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
1 hr agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
1 hr agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
1 hr agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
1 hr agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
2 hrs agoदीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
3 hrs agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines