नई दिल्ली: संसद का माहौल गर्म है। बीजेपी के कारण मौजूदा सत्र पहली बार स्थगित करना पड़ा। आमतौर पर विपक्ष के हंगामे के चलते संसद स्थगित होता है। दरअसल कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया। इस टिप्पणी को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी कांग्रेस से लगातार माफी मांगने को लेकर दबाव बना रहा है। गुरुवार को इस मामले में लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद संसद को स्थगित करना पड़ा।
अधीर रंजन ने मांगी माफी
हालांकि, अधीर रंजन ने बाद में कहा कि उनसे भूल हो गई। उनकी जुबान फिसल गई थी। बीजेपी इस मामले को बेवजह तूल दे रही है। अधीर रंजन ने गुरुवार को संसद के बाहर अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने माफी मांगने से साफ इनकार किया पर बोले कि गलती से मैंने मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया, अब आप मुझे फांसी पर चढ़ाना चाहते हैं तो चढ़ा दीजिए। सत्ताधारी दल तिल का ताड़ बनाने की कोशिश कर रहा है।
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा
अधीर रंजन के बयान को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संसद में कांग्रेस पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा।
संसद में सोनिया गांधी और स्मृति इरानी के बीच हुई नोकझोंक
इस बीच संसद में कांग्रेस अक्ष्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच नोकझोंक हुई। जब संसद की कार्यवाही स्थगित हुई तो सोनिया गांधी से सांसद रमा देवी ने जब अधीर रंजन के बयान के बारे में बात करने पहुंची सोनिया ने कहा- अधीर रंजन ने माफी मांग ली है। उन्होंने सवाल किया- इस मामले में मेरा नाम क्यों लिया गया? इस पर वहां मौजूद स्मृति ईरानी ने कहा- मैडम में आपकी मदद कर सकती हूं, तो सोनिया ने पलट कर कहा- डोंट टॉक टू मी।
संबंधित खबरें
वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या? 10 पॉइंट में जानें सबकुछ
9 mins agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
33 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
36 mins ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
7 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
8 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
9 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
9 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines