हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

करूर भगदड़ पर एक्टर विजय से पूछताछ, CBI पूछ सकती है इन सवालों के जवाब

करूर भगदड़ मामले में जांच तेज करते हुए, एक्टर और TVK प्रमुख विजय से CBI ने पूछताछ शुरू कर दी है. जांच एजेंसी उनसे घटना, जिम्मेदारी और भूमिका को लेकर अहम सवाल पूछ सकती है.

विज्ञापन

तमिलनाडु के करुर में हुई दुखद भगदड़ के मामले में अभिनेता से राजनेता बने टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले की कमान संभाल ली है और सोमवार दोपहर 12 बजे से दिल्ली स्थित मुख्यालय में विजय से पूछताछ शुरू कर दी है. सीबीआई के एक एसपी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी विजय से उन तमाम पहलुओं पर सवाल-जवाब कर रहे हैं, जो इस हादसे की वजह बने. गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में इस केस को राज्य पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपा गया था ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके.

अनुमानित संख्या से बहुत ज्यादा भीड़

सीबीआई की पूछताछ का मुख्य केंद्र उस दिन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और विजय के पहुंचने में हुई देरी पर है. सूत्रों की मानें तो एजेंसी यह जानना चाहती है कि विजय के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में करीब सात घंटे की देरी क्यों हुई. आरोप है कि इस लंबे इंतजार की वजह से ही वहां मौजूद लोगों का सब्र जवाब देने लगा था. जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि जब भीड़ 10 हजार की अनुमानित संख्या से बढ़कर 30 हजार तक पहुंच गई थी, तब पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इसे नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए थे.

यह भी पढ़ें: US ने जिस रूसी जहाज को पकड़ा, उसमें फंसा कांगड़ा का रिक्षित, अगले महीने होनी थी शादी, मां ने लगाई PM मोदी से गुहार

विज्ञापन

बुनियादी इंतजाम पर उठे सवाल

एजेंसी इस बात की भी गहराई से पड़ताल कर रही है कि करुर में इस कार्यक्रम को आयोजित करने का फैसला किसका था और इसके लिए जरूरी परमिशन ली गई थी या नहीं. विजय से पूछा जा रहा है कि क्या कार्यक्रम से पहले किसी संभावित खतरे या रिस्क का अंदाजा लगाया गया था और क्या वहां पानी या सुरक्षित आने-जाने जैसे बुनियादी इंतजाम मौजूद थे. एक अहम सवाल विजय के काफिले को लेकर भी है कि वह भारी भीड़ के बीच से कैसे गुजरा और क्या उस दौरान लोकल पुलिस के साथ कोई तालमेल किया गया था. सीबीआई भगदड़ की सटीक जानकारी मिलने के समय और विजय के वहां से निकलने के समय के बारे में भी स्पष्टता चाहती है.

गवाहों के बयान और अब तक की कार्रवाई

सीबीआई इस केस में अब तक काफी होमवर्क कर चुकी है और पूछताछ के दौरान वह विजय को रैली की अनुमति से जुड़े दस्तावेज और गवाहों के बयान भी दिखाएगी. इससे पहले एजेंसी तमिलनाडु पुलिस के उन कर्मियों से भी पूछताछ कर चुकी है जो उस दिन विजय की सुरक्षा में तैनात थे. उन्हें करुर बेस कैंप में बुलाकर विजय की गतिविधियों और आवाजाही के समय के बारे में सवाल किए गए थे. इसके अलावा जिला कलेक्टर एम. थंगावेल और एसपी के. जोस के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं. इन सभी बयानों और सबूतों के आधार पर अब विजय से आमना-सामना कराया जा रहा है ताकि सच सामने आ सके.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola