US ने जिस रूसी जहाज को पकड़ा, उसमें फंसा कांगड़ा का रिक्षित, अगले महीने होनी थी शादी, मां ने लगाई PM मोदी से गुहार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से ताल्लुक रखने वाले एक भारतीय मर्चेंट नेवी अधिकारी की कहानी इन दिनों परिवार और देश दोनों को चिंता में डाल रही है. शादी से ठीक पहले उसकी सुरक्षित वापसी अब सबसे बड़ा सवाल बन गई है.

Who is Rakshit Chauhan?

कांगड़ा जिले के पालमपुर इलाके के रहने वाले 26 वर्षीय रिक्षित चौहान मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं. वह रूसी कंपनी के एक तेल टैंकर पर क्रू मेंबर के तौर पर काम कर रहे थे. यह जहाज Marinera था जिसे पहले Bella 1 के नाम से जाना जाता था. रिक्षित अगले महीने 19 फरवरी को शादी करने वाले थे और जल्द ही घर लौटने की तैयारी में थे. लेकिन इससे पहले ही उत्तरी अटलांटिक महासागर में अमेरिकी सेना ने इस रूसी झंडे वाले जहाज को जब्त कर लिया. इस जहाज पर तीन भारतीय क्रू मेंबर थे जिनमें रिक्षित भी शामिल हैं.

विज्ञापन

परिवार की पीएम मोदी से अपील

रिक्षित की मां रीता देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए. परिवार के मुताबिक 7 जनवरी को जहाज पकड़े जाने से कुछ घंटे पहले ही रिक्षित से आखिरी बार बात हुई थी. पालमपुर में मीडिया से बात करते हुए मां ने बताया कि बेटे की शादी तय हो चुकी है और पूरा परिवार उसके सुरक्षित लौटने की दुआ कर रहा है. उन्होंने विदेश मंत्री से भी मदद की गुहार लगाई है ताकि रिक्षित और जहाज पर मौजूद गोवा और केरल के दो अन्य भारतीय सुरक्षित घर लौट सकें.

विज्ञापन

कैसे फंसा जहाज?

रिक्षित के पिता रंजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने 1 अगस्त 2025 को मर्चेंट नेवी जॉइन की थी और यह उसका पहला समुद्री असाइनमेंट था. रूसी कंपनी ने उसे वेनेजुएला तेल लेने के लिए भेजा था. अमेरिका की वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के चलते कंपनी ने जहाज को वापस बुलाने के निर्देश दिए थे. सीमा पर करीब 10 दिन तक इंतजार के बाद जहाज लौट रहा था तभी अमेरिकी सेना ने उसे पकड़ लिया. 10 जनवरी को परिवार को इस जब्ती की जानकारी मिली.

विज्ञापन

भारत सरकार की प्रतिक्रिया

इस मामले में स्थानीय विधायक ने भी मदद का भरोसा दिलाया है और कहा है कि वह शिमला जाकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी कहा है कि भारत सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है. जब जहाज को जब्त किया गया तब उस पर कुल 28 क्रू मेंबर थे जिनमें तीन भारतीय 20 यूक्रेनी छह जॉर्जियाई और दो रूसी शामिल थे. दो रूसी नागरिकों को रिहा कर दिया गया है जबकि बाकी क्रू अभी हिरासत में हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ