'लॉरेंस बिश्नोई हमें मार देगा...'; अभिनव अरोड़ा को मिली धमकी, मां का दावा- परिवार की जान को खतरा

Lawrence Bishnoi Gang Threatened Abhinav Arora: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनव अरोड़ा को मारने की धमकी दी है। यह दावा उनकी मां ज्योति अरोड़ा ने किया है। उन्होंने धमकी दिए जाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि अभिनव ने ऐसा कुछ नहीं किया कि मारने की धमकी मिले।

Abhinav Arora

Abhinav Arora

Abhinav Arora Received Threat From Lawrence Bishnoi: मशहूर आध्यात्मिक प्रवक्ता और ‘बाल संत’ के नाम से लोकप्रिय अभिनव अरोड़ा को जान से मारने की धमकी मिली है। 10 साल के अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने ANI से बातचीत में दावा किया कि उन्हें और उनके बेटे अभिनव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। अभिनव ने भक्ति और आध्यात्मकि प्रवचन देने के अलावा ऐसा कुछ नहीं किया है कि उसे इतना कुछ सहना पड़ रहा है। जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए हमारा सामाजिक उत्थान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फोन और मैसेज करके धमकाया

अभिनव अरोड़ा की मां ज्योति ने दावा किय कि बीते दिन हमें एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने कहा कि अभिनव को जान से मार दिया जाएगा। उसके बाद रात में एक फोन आया, लेकिन वह फोन पिक नहीं हो पाया। जिस नंबर से कॉल आया, उसी नंबर से एक मैसेज आया है कि वह अभिनव को जान से मार देंगे। पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। घर के बाहर अराजकता है…जान से मारने की धमकी मिली है… हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे।

स्वामी रामभद्राचार्य के कारण चर्चा में आए

बता दें कि अभिनव अरोड़ा दिल्ली के रहने वाले हैं और स्पिरिचुअल स्पीकर हैं। 3 साल की उम्र से वे आध्यात्मिक संदेश दुनिया को दे रहे हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल है, जो काफी लोकप्रिय है। अभिनव अरोड़ा हाल ही में चर्चा में आया, जब स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा अभिनव अरोड़ा को डांटा गया और उन्हें मंच से नीचे उतार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जबकि वायरल वीडियो के खिलाफ प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनकी मां ने कहा कि बड़ों की डांट भी आशीर्वाद के बराबर होती है, लेकिन इस घटनाक्रम के कारण अभिनव ट्रोलस के निशाने पर आ गए थे।

विज्ञापन

स्वामी रामभद्राचार्य ने डांटा था अभिनव को

ज्योति अरोड़ा ने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य वाला मुद्दा इतना बड़ा नहीं था, जितना इसे बनाया जा रहा है। यह वीडियो 2023 का है और वृंदावन का है। अभिनव भक्ति में इतने लीन थे कि वह भूल गए कि उन्हें मंच पर चुप रहना है और उन्होंने जप करना शुरू कर दिया। बाद में रामभद्राचार्य जी ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया। बड़ों की डांट भी आशीर्वाद के बराबर होती है। अभिनव अरोड़ा ने स्वामी रामभद्राचार्य से जुड़ी घटना को भी नजरअंदाज करने की कोशिश की और कहा कि सभी का ध्यान उनकी डांट पर था, न कि उस आशीर्वाद पर जो उन्होंने मुझे दिया। हर कोई उनकी डांट पर ध्यान दे रहा है, न कि उस आशीर्वाद पर जो उन्होंने मुझे बाद में दिया। उन्होंने मुझे अपने कमरे में बुलाया और आशीर्वाद दिया, जिसका वीडियो आज भी इंटरनेट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ