गुवाहाटी में असम सरकार की ओरुनोदोई 3.0 योजना की विपक्षी नेताओं द्वारा की जा रही आलोचना पर असम के मंत्री रणजीत कुमार दास ने कहा कि यदि विपक्षी सरकार सत्ता में आती है, तो यदि उन्हें इस योजना से कोई समस्या है तो वे इसे रोक सकते हैं। भारत को 'आत्मनिर्भर' बनाने के हमारे प्रयास जारी रहेंगे।
Breaking News: आज 11 मार्च है। आज पीएम मोदी केरल और तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों को करीब 16 हजार करोड़ की सौगात देंगे। अकेले केरल के एर्नाकुलम में पीएम मोदी 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इधर, दिल्ली में नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। लोक निवास में आज दोपहर 1:30 बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। दिल्ली हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय उन्हें 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ दिलाएंगे। देर रात यूपी के गोरखपुर में बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर के रायगंज इलाके में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
दिल्ली में नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। लोक निवास में आज दोपहर 1:30 बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। दिल्ली हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय उन्हें 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ दिलाएंगे।
आज पीएम मोदी केरल और तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों को करीब 16 हजार करोड़ की सौगात देंगे। अकेले केरल के एर्नाकुलम में पीएम मोदी 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।










