Live Updates
राजस्थान चलती ट्रेन के आगे आई बाइक, 800 मीटर तक रही घसीटते
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा होते हुए टल गया है। यहां अवैध रूप से रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान एक बाइक सवार अचानक तेज रफ्तार ऋषिकेश एक्सप्रेस के आगे आ गया। हादसे के बाद युवक तो बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक ट्रेन के साथ करीब 800 मीटर तक घसीटते हुए गई। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई थी। गनीमत ये रही कि आग ट्रेन के इंजन तक नहीं पहुंची।
सपा विधायक की घरेलू नौकरानी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
यूपी के भदोही सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग की घरेलू नौकरानी ने उनके घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह बीते 9 साल से विधायक के यहां काम करती थी। पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला की पहचान नाजिया के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
भोपाल में युवक को पेट्रोल डाल जिंदा जलाया
भोपाल में युवक पर पेट्रोल डाल जिंदा जलाने प्रयास किया गया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित ने 6 बदमाशों पर उसकी जान लेने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों का आपस में पैसों का कोई लेनदेन है, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
60 लाख रिश्वत लेने के आरोप में 6 जीएसटी अधिकारियों समेत 8 गिरफ्तार
सीबीआई ने मुंबई पश्चिम आयुक्तालय के छह अधिकारी और दो निजी व्यक्तियों को 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक चार्टर अकाउंटेंट भी है। आरोपियों ने 60 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी जिसमें से 30 लाख रुपए हवाला के जरिए लिए गया ।
राजस्थान भवन के निर्माण में विदेशी सामग्रियों का इस्तेमाल क्यों?
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार को दिल्ली के राजस्थान भवन में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान भवन का निर्माण पिछली सरकार के दौरान शुरू हुआ था और भवन में कई विदेशी सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा था। मैंने उनसे स्थानीय राजस्थानी सामग्रियों और उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान के कारीगरों को अपनी कला दिखाने का अवसर प्रदान करेंगे।
दिल्ली में दिवाली पर इस साल भी रहेगा पटाखों पर बैन
दिल्ली में इस साल भी दिवाली पर पटाखे बैन रहेंगे। सर्दियों में होने वाले प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। इस पर नियंत्रण रखने के लिए केजरीवाल सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी पटाखों के उत्पादन, भंडारण, सेल, इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है।
AAP के हरियाणा उम्मीदवारों की सूची तैयारी
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी के 90 उम्मीदवार फाइनल हो गए हैं। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुहर लगते ही इस लिस्ट को जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि आम आदमी पार्टी इस बार बिना किसी गठबंधन के सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और पिछले 2 महीने हरियाणा में चुनाव प्रचार भी कर रही है।
कोलकाता रेप मर्डर केस की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में आज कोलकाता रेप मर्डर केस की सुनवाई हुई। पश्चिम बंगाल सरकार ने हॉस्पिटल में तोड़-फोड़ को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दायर की है। CBI ने भी जांच की स्टेटस रिपोर्ट दायर की है। पश्चिम बंगाल सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से अबतक 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा CBI की जांच की रिपॉर्ट हमने देख ली है। CBI को एक हफ्ते समय और दे रहे हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई के दिन सीबीआई नया स्टेटस रिपोर्ट दायर करने को कहा। CJI ने आज एक बार फिर FIR दर्ज होने को लेकर उसकी टाइमिंग पर सवाल उठाया। वहीं CBI ने कोर्ट को बताया कि लड़की semi nude position में पाई गई थी। उसके कपड़े पास में पड़े थे। उसके शरीर पर इंजरी मार्क थे।
जोधपुर में स्कूल वैन पलटी
राजस्थान के जोधपुर में फलोदी एरिया में स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो पलट गई। हादसे में 2 बच्चों की की मौत हुई है और 9 घायल हुए हैं। हादसा फलोदी जिले के रणीसर गांव में मोरिया पड़ियाल मार्ग पर हुआ। बच्चों को मरुस्थल पब्लिक स्कूल की कैम्पर गाड़ी स्कूल के लिए निकली थी कि मोरिया से पड़ियाल मार्ग पर अचानक कुत्ते के सामने आने से बैलेंस बिगड़ा और बोलेरो बीच सड़क पलट गई। घायल बच्चों को जिला अस्पताल फलोदी लाया गया है।
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष की तबियत बिगड़ी
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत खराब हुई है। बीतीशाम 6:30 बजे उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। उन्हें यूरिनरी समस्या और खाने की समस्या हुई है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा गए महन्त नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य अचानक खराब हुआ तो उन्हें ग्वालियर में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष को दिखाया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण कल शाम उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया तबियत बिगड़ी
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया तबियत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस और हरियाणा के प्रभारी दीपक बावरिया को बीपी की समस्या है। इसी वजह से आज सुबह उनकी तबियत खराब हुई और अस्पताल लाना पड़ा। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।
ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात
मुंबई देवगिरी एक्सप्रेस के टॉयलेट में नवजात बच्ची मिल है। बच्ची करीब डेढ़ महीने की है, जिसे लोगों ने देखा और पुलिस को सौंप दिया। मनमाड रेलवे पुलिस स्टेशन में उस अज्ञात बच्ची के माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस को शक है कि मां-बाप ही उसे टॉयलेट में छोड़कर भाग गए।
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश में रानी कमलापति से दानापुर के बीच दिवाली और छठ स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। 26 अक्टूबर से 12 नवंबर तक 6-6 ट्रिप पर स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। दोनों ओर से सप्ताह में 2 दिन इस स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। भोपाल मंडल के नर्मदापुरम, इटारसी स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा।
पाकिस्तान हाई अलर्ट पर
पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है। इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान में बांग्लादेश की तरह बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। पीटीआई का दावा है कि सेना ने इस्लामाबाद में प्रदर्शनकारियों पर भारी गोलीबारी की है और कई पाकिस्तानी मारे गए हैं। पाकिस्तान में अनौपचारिक मार्शल लॉ है, लेकिन वे रुकेंगे नहीं।
सूरत में गणेश पंडाल में पथराव
गुजरात के सूरत में बीती रात गणेश पंडाल में पथराव और झड़प हुई। इससे माहौल ऐसा बना कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 27 लोगों को हिरासत में लिया है और 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं गणेश पंडाल में पथराव से आक्रोशित लोगों ने देररात ही पुलिस चौकी का घेराव किया।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पहलवान बजरंग पूनिया और कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिलने से सियासत गरमाई हुई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की कोशिश हुई है। गुजरात के सूरत में गणेश पंडाल में पथराव और झड़प से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत पहुंच गए हैं। अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने धुंआधार स्पीच दी। आज अरविंद केजरीवाल की याचिका और कोलकाता रेप मर्डर केस में दायर याचिका पर सुनवाई होगी। वहीं आज भारत समेत पूरी दुनिया में IPhone16 लॉन्च होगा। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
1 hr agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
2 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
3 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
4 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
4 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
5 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
5 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा CM ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 रिजनल अफसरों को सस्पेंड किया
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines