---विज्ञापन---

देश
live

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी आज असम में हवाई पट्टी का उद्घाटन, कुमार भास्कर वर्मा सेतु का करेंगे दौरा

Breaking News in Hindi LIVE Updates: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले के एलागिरी में चौटुप्पल मंडल इलाके में खुली फैक्ट्री में आग लग गई है, क्योंकि फैक्ट्री में बने 2 रिएक्टरों में विस्फोट हुआ है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है कि 47 साल से सिर्फ बातें हो रही हैं तो क्यों न सत्ता परिवर्तन कर दिया जाए।

Author Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Feb 14, 2026 07:06 IST
Breaking News
Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 14 फरवरी दिन शनिवार है और आज प्यार करने वालों का दिन वैलेंटाइन डे है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी असम के दौरे पर जाएंगे, जहां वे नेशनल हाईवे पर उत्तर-पूर्व की पहली हवाई पट्टी का उद्घाटन करेंगे। ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का दौरा भी करेंगे.

वहीं केंद्रीय मंत्री JP नड्डा उत्तराखंड BJP कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। पड़ोसी देश बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कराईकल और पुदुचेरी का दौरा करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

07:06 (IST) 14 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संघ प्रमुख मोहन भागवत आज पहुंचेंगे गोरखपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पहुंचेंगे और 3 दिन तक गोरखपुर में ही रहेंगे. इस दौरान मोहन भागवत सामाजिक सद्भाव बैठक में शामिल होंगे.

06:43 (IST) 14 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भुवनगिरी जिले के एलागिरी की एक कंपनी में लगी आग

तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले के एलागिरी में चौटुप्पल मंडल खुली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. खबरों के मुताबिक, फैक्ट्री में लगे 2 रिएक्टरों में विस्फोट हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे कैंपस में आग लग गई।

06:09 (IST) 14 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज असम के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जाएंगे. वे सुबह 10:30 बजे डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरेंगे। फिर वे लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों के एरियल डिस्प्ले का अवलोकन करेंगे. दोपहर 1 बजे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का दौरा करेंगे. 1:30 बजे गुवाहाटी के लचित घाट पर 5450 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे.

First published on: Feb 14, 2026 06:07 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.