Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में कल होगी बारिश? IMD ने जारी किया इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम

देश भर में अब सर्दी कम होती नजर आ रही है. फरवरी आधा ही बीता है अब कंबलों से मन भरने लगा है. लोग घरों में पंखे खोलकर सो रहे हैं. हालांकि इस दौरान सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा होने की वजह से ठंड रहती है. इस बीच IMD का एक अलर्ट आया है. मौसम विभाग के अनुसार, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ो तक मौसम एक बार फिर से करवट लेगा.

kal ka mausam

Kal Ka Mausam 14 February: देश भर में अब सर्दी कम होती नजर आ रही है. फरवरी आधा ही बीता है अब कंबलों से मन भरने लगा है. लोग घरों में पंखे खोलकर सो रहे हैं. हालांकि इस दौरान सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा होने की वजह से ठंड रहती है. इस बीच IMD का एक अलर्ट आया है. मौसम विभाग के अनुसार, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ो तक मौसम एक बार फिर से करवट लेगा.

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 एवं 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश, बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 17 एवं 18 फरवरी को कुछ स्थानों
पर बारिश/गरज आंधी संभावित है.

विज्ञापन

दिल्ली में कल होगी बारिश?

वैलेंटाइन डे के दिन दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. मौमस विभाग ने कल यानी 14 फरवरी को बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, लेकिन सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन उसके बाद बारिश आंधी आने वाली है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

आईएमडी के अनुसार, यूपी में कल का मौसम साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि 17 और 18 फरवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है.

विज्ञापन

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं. किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, कुच जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. जिसमें पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा और भागलपुर जिले शामिल हैं.

उत्तराखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम?

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 14 से 16 फरवरी तक उत्तराखंड में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी और 17 फरवरी को ऊंचे जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है. IMD के अनुसार केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत ऊंचे भागों में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान बना हुआ, जिसके कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 16 फरवरी से मौसम बदल सकता है. अभी लाहौल स्पीति, ताबो, कुकुरसेमी और कांगड़ा समेत कई हिस्सों पर बर्फबारी जारी है.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 13, 16 एवं 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर वर्ष और बर्फबारी होने की संभावना है. ऐसे में कल जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा.

IMD ने दी घने कोहरे की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं, आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 0-6°C रहा.

कैसा रहेगा आने वाले दिनों में तापमान?

उत्तर पश्श्चिम भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन उसके बाद अगले 3 दिनों में 2-3°C की क्रमिक वृद्धि तथा उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा.

विज्ञापन

वहीं, मध्य भारत में अगले 2 दिनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले 5 दिनों में 2-3°C की वृद्धि होगी.

महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. उसके बाद अगले 3 दिनों में 2-3°C की वृद्धि होगी. देश के शेष भागों में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा.

विज्ञापन

IMD ने मछुआरों के लिए जारी की एडवाइजरी

IMD ने मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे निम्नलिखित क्षेत्रों में 13 फरवरी से 18 फरवरी, 2026 तक न जाएं:

बंगाल की खाड़ी- पूर्व भूमध्य रेखीय हिंद महासागर से सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ दक्षिणी भागों में 13 फरवरी को, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ दक्षिणी भागों में 14 फरवरी को, दक्षिण-पूर्व एवं सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में 15 फरवरी को; दक्षिण-पश्चिम एवं सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में 16 फरवरी को, पूर्व भूमध्य रेखीय हिदं महासागर से सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में, दक्षिण श्रीलंका तट के साथ-साथ, मन्नार की खाड़ी एवं सटे कोमोरिन क्षेत्र में 17 फरवरी को न जाए.

विज्ञापन

अरब सागर: कोई चेतावनी नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ