चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार से 28 फरवरी के बाद की गई पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की विस्तृत सूची मांगी है, जो आज भेजने का निर्देश है। रिटायरमेंट के बाद हुई अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति की भी रिपोर्ट देनी होगी।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 16 मार्च दिन सोमवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं और वोटिंग चल रही है, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। आज यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ संसद का घेराव और विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं आज मिडिल ईस्ट के लिए 28 मार्च तक एअर इंडिया की 48 और इंडिगो की 252 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आज से 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करेगा। उधर, आंध्र प्रदेश में आज पोत्ती श्रीरामुलु की 58 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM चंद्रबाबू नायडू करेंगे। इधर दिल्ली शराब नीति केस में के कविता को CBI का नोटिस मिला था, जिसकी आज कोर्ट में सुनवाई होगी। मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला के विवाद पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके अलावा इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
ग्रेटर नोएडा में वकील से मारपीट करने के मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए हैं। बिसरख पुलिस ने घर में घुसकर वकील को उठा ले आई थी और रात भर थाने में रखकर उसके साथ जमकर मारपीट की थी। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। घर के अंदर घुसकर पुलिस वालों ने जमकर तोड़फोड़ भी की थी।
मामला पता लगने पर वकील थाने पहुंचे तो पुलिस ने वकील को छोड़ा। पीड़ित के वकील ने थाने में पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया। वकीलों ने कार्रवाई की मांग की। अपने पक्ष में पुलिसवालों ने कहा कि वे पकड़ने किसी और को गए थे, लेकिन गलती से वकील का उठा लाए। अधिवक्ता फरीद अहमद के साथ मारपीट करने वाले सब इंस्पेक्टर श्रीपाल गिरी और कृष्ण कुमार और दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और कोकसर में ताजा बर्फबारी के बाद बीती शाम को काफी संख्या में टूरिस्ट व्हीकल फंस गए थे। स्थानीय पुलिस ने देर रात तक ज्यादातर वाहनों को सुरक्षित निकाला, लेकिन अभी भी अटल टनल के भीतर कई वाहन फंसे हुए हैं। यह सभी वाहन पिछले कल लाहौल से मनाली की तरफ निकले थे। फिलहाल मनाली केलांग के बीच सड़क मार्ग बंद है।
मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला कमाल मौला मस्जिद विवाद हाई कोर्ट में आज और यह इसमे निर्णायक मोड़ आने वाला है। आज इंदौर स्थित मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की बेंच मामले में सुनवाई करेगी, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डांगदुरु स्थित पाकल दुल प्रोजेक्ट साइट से भूस्खलन हुआ है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 2 घायल भी हुए हैं। वहीं एक मजदूर लापता है, जिसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।










