Live Updates
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर क्या बोले अभिषेक सिंघवी?
कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर कहा, '...ये हर्ष की बात है. कानून के सिद्धांत की विजय हुई है. राजनीतिक प्रतिशोध के चलते मीडिया के माध्यम से जो नैरेटिव बनाया जाता है वो सच्चाई से कितना विपरीत होता है, ये इस निर्णय से समझ आता है.'
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: DMK में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम
DMK में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने कहा, 'मैं DMK में शामिल हो गया हूं. एक कैडर के तौर पर DMK के लिए काम करूंगा और उसे सपोर्ट करूंगा.'
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में डबल-डेकर बस सर्विस लॉन्च
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में डबल-डेकर बस सर्विस को किया लॉन्च.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: भारत पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मुंबई में लैंड हुआ विमान
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ मुंबई पहुंचे. कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री कार्नी की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: अमेरिका ने इजरायल में तैनात अधिकारियों को फैमिली के साथ बुलाया वापस
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा से जुड़े खतरों को देखते हुए इजरायल के अमेरिकी दूतावास में तैनात गैर-आपातकालीन ड्यूटी वाले कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को देश छोड़ने को कहा है. जेरुसलम स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर ये भी घोषणा की है कि इजरायल के कुछ इलाकों जैसे जेरूसलम के ओल्ड सिटी और वेस्ट बैंक में सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं.
कयास ये हैं कि जारी बातचीत के बावजूद Iran और America बीच बनते युद्ध के माहौल की वजह से ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं. Geneva में हुई तीसरे दौर की बातचीत ठोस नतीजे नहीं दिला सकी और अब अगले सप्ताह Vienna में अगले दौर की बातचीत प्रस्तावित है.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: महाठग राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत
शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर राशिद नसीम को ईडी के अनुरोध पर दुबई में गिरफ्तार किया गया. निवेश के नाम पर यूपी समेत कई राज्यों से सैकड़ों करोड़ रुपए ठग कर दुबई भाग गया था राशिद नसीम. लखनऊ की विशेष पीएमएलए अदालत ने अप्रैल 2025 में राशिद को घोषित किया था भगोड़ा. राशिद की प्रयागराज, लखनऊ समेत तमाम जिलों में अवैध संपत्तियों हो चुकी है जब्त.. महाठग राशिद नसीम पर घोषित किया गया था 50,000 का इनाम. महाठग राशिद को जल्द यूएई से इंडिया लाया जाएगा.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आत्मसमर्पित नक्सली की माओवादियों से अपील
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली रूपेश ने कहा, 'हालात मुझे यहां ले आए... अब हम जनता के बीच काम करेंगे... मैं पहले से ही राजनीति में हूं और जनता के कल्याण के लिए काम कर रहा हूं... मैं माओवादी के रूप में काम कर रहे अपने सभी मित्रों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील करता हूं...
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला घर
छत्तीसगढ़ के सुकमा के चिचोरगुड़ा गांव में आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिले हैं.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पूर्व IAS अधिकारी अवनीश अवस्थी को एक और साल का सेवा-विस्तार
पूर्व IAS अधिकारी अवनीश अवस्थी को एक और साल का सेवा-विस्तार मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में अब अवनीश अवस्थी एक साल और सीएम के मुख्य सलाहकार रहेंगे। सिंगापुर और जापान से लौटते ही CM ने अवस्थी को सेवा विस्तार दिया। वे मुख्यमंत्री के साथ विदेश दौरे पर गए थे। CM के निर्देश पर ही नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी किया है। IAS विजय कुमार विशेष सचिव नियुक्त ने सेवा विस्तार जारी किया।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर हिमाचल के मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर हिमाचल सरकार की तरफ से भी बयान सामने आया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिन वर्दी के और ट्रांजिट रिमांड के जिस तरीके से दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में आकर कार्रवाई की, वह न तो उचित प्रक्रिया के अनुरूप है और न ही संघीय ढांचे की भावना के अनुरूप।
किसी भी राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य पुलिस की होती है। ऐसे में दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा बिना समुचित समन्वय और जानकारी के कार्रवाई करना गंभीर विषय है। जय राम ठाकुर की समझना चाहिए कि कोई भी आकर हिमाचल पुलिस को सूचना दिए बिना कार्रवाई करता है तो गलत है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: चुनाव आयुक्त की तमिलनाडु के वोटर्स से अपील
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में चुनाव का त्योहार तमिलनाडु की शान है। मैं तमिलनाडु के सभी वोटर्स से इस त्योहार को मनाने की अपील करता हूं।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात के 6 पोस्ट ऑफिस को बम की धमकी
गुजरात के 6 पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जामनगर, सुरेंद्रनगर, नवसरी, वलसाड, बनासकांठा, मेहसाना में धमकी भरे ईमेल आए है। जिनकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर बम और डॉग स्क्वायड के साथ कोना-कोना खंगाला, लेकिन कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: झारखंड में 48 नगर निकायों में वोटों की मतगणना जारी
झारखंड में 48 नगर निकायों में मतगणना चल रही है। यहां 9 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, 20 म्युनिसिपल काउंसिल और 19 नगर पंचायत समेत 48 लोकल बॉडी हैं, जिसके लिए 23 फरवरी 2026 को चुनाव हुए थे।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधिकारियों को निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित करें। आउटसोर्सिंग/संविदाकर्मी/सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार 28 फरवरी को कार्यदिवस रहेगा। वहीं सभी कर्मचारियों को 3 मार्च का अवकाश मिलेगा। होली का अवकाश रहेगा 2, 3, 4 मार्च का रहेगा।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: DMK में शामिल हुए तमिलनाडु के पूर्व CM पन्नीरसेल्वम
तमिलनाडु में आज बड़ी सियासी हलचल हुई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK से निष्कासित पन्नीरसेल्वम आज DMK में शामिल हो गए हैं। वहीं उनके DMK में शामिल होने से साउथ तमिलनाडु के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है। उन्होंने पार्टी जॉइन करने के बाद कहा कि अगर स्टालनि मौका देंगे वे चुनाव लड़ेंगे।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: कैनेडा के प्रधानमंत्री मार्क करनी आज मुंबई पहुंचेंगे
कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बयान के बाद कि कनाडा के अंदर भारत की कोई दखलंदाजी नहीं है और अब भारत-कनाडा के संबंधों में बदलाव आने लगा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज मुंबई पहुंचेंगे और कल वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 2 मार्च को मार्क कार्नी की प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में अहम मुलाकात होगी।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: राष्ट्रपति मुर्मू आज प्रचंड हेलीकॉप्टर उड़ाएंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान दौरे पर हैं ओर आज सुबह वे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड से उड़ान भरेंगी। यहां से उड़ान भरकर वे पोखरण पहुंचेंगी, जहां भारतीय सेना के युद्धाभ्यास वायुशक्ति का वे आगाज करेंगी। मुर्मू गुरुवार शाम जैसलमेर पहुंचीं।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। वायुसेना स्टेशन पर औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला आर्मी स्टेशन पहुंचा। राष्ट्रपति आज जैसलमेर में आर्मी स्टेशन में ही ठहरेंगी। आज ही शाम को वे वायुशक्ति अभ्यास के तहत वायु सेना की मारक क्षमता का प्रदर्शन देखेंगी।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: चंडीगढ़ के स्कूल और पंजाब सचिवालय को धमकी
चंडीगढ़ में सेक्टर-38 स्थित प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। पंजाब के सिविल सचिवालय को भी बम से उड़ने की धमकी भरा मेल आया है। दोनों जगह ईमेल आने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आई और दल बल के साथ मौके पर पहुंची। स्कूल और सचिवालय दोनों जगह सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जांच में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज से राइजिंग भारत समिट का आगाज
आज से नई दिल्ली में 2 दिवसीय 'राइजिंग भारत समिट' शुरू हो रहा है, जिसके पहले दिन सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य भाषण देंगे। अन्य स्पीकर में पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हैं। व्यवसाय और प्रौद्योगिकी की दुनिया से वरिष्ठ निवेशक रमेश दमानी, डेविड टेट, टेक उद्यमी विशाल सिक्का शशि शेखर वेंपटी भी अपनी बात रखेंगे।
Today Breaking News in Hindi : आज 27 फरवरी दिन शुक्रवार है और आज से नई दिल्ली में 2 दिवसीय ‘राइजिंग भारत समिट’ शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे स्पीच से करेंगे। वहीं आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डबल डेकर बसों को हरी झंडी दिखाएंगी और 40 साल बाद राजधानी को डबल डेकर बसें मिलेंगी।
इधर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में यौन शोषण के आरोप झेल रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। उधर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसलमेर में लड़ाकू विमान प्रचंड से उड़ान भरेंगी। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं, जहां वे ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी’ की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।
संबंधित खबरें
LIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoसौरव दास, रांका और अजिंक्य शिंदे प्रिवेंटिव अरेस्ट, आज कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
10 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
12 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
15 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
15 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
15 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines