तमिलनाडु में आज बड़ी सियासी हलचल हुई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK से निष्कासित पन्नीरसेल्वम आज DMK में शामिल हो गए हैं। वहीं उनके DMK में शामिल होने से साउथ तमिलनाडु के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है। उन्होंने पार्टी जॉइन करने के बाद कहा कि अगर स्टालनि मौका देंगे वे चुनाव लड़ेंगे।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 27 फरवरी दिन शुक्रवार है और आज से नई दिल्ली में 2 दिवसीय ‘राइजिंग भारत समिट’ शुरू हो रहा है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे स्पीच से करेंगे। वहीं आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता डबल डेकर बसों को हरी झंडी दिखाएंगी और 40 साल बाद राजधानी को डबल डेकर बसें मिलेंगी।
इधर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में यौन शोषण के आरोप झेल रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। उधर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसलमेर में लड़ाकू विमान प्रचंड से उड़ान भरेंगी। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं, जहां वे ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी’ की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बयान के बाद कि कनाडा के अंदर भारत की कोई दखलंदाजी नहीं है और अब भारत-कनाडा के संबंधों में बदलाव आने लगा है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज मुंबई पहुंचेंगे और कल वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 2 मार्च को मार्क कार्नी की प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में अहम मुलाकात होगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान दौरे पर हैं ओर आज सुबह वे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड से उड़ान भरेंगी। यहां से उड़ान भरकर वे पोखरण पहुंचेंगी, जहां भारतीय सेना के युद्धाभ्यास वायुशक्ति का वे आगाज करेंगी। मुर्मू गुरुवार शाम जैसलमेर पहुंचीं।
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। वायुसेना स्टेशन पर औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला आर्मी स्टेशन पहुंचा। राष्ट्रपति आज जैसलमेर में आर्मी स्टेशन में ही ठहरेंगी। आज ही शाम को वे वायुशक्ति अभ्यास के तहत वायु सेना की मारक क्षमता का प्रदर्शन देखेंगी।
चंडीगढ़ में सेक्टर-38 स्थित प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। पंजाब के सिविल सचिवालय को भी बम से उड़ने की धमकी भरा मेल आया है। दोनों जगह ईमेल आने के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आई और दल बल के साथ मौके पर पहुंची। स्कूल और सचिवालय दोनों जगह सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जांच में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
आज से नई दिल्ली में 2 दिवसीय 'राइजिंग भारत समिट' शुरू हो रहा है, जिसके पहले दिन सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य भाषण देंगे। अन्य स्पीकर में पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हैं। व्यवसाय और प्रौद्योगिकी की दुनिया से वरिष्ठ निवेशक रमेश दमानी, डेविड टेट, टेक उद्यमी विशाल सिक्का शशि शेखर वेंपटी भी अपनी बात रखेंगे।










