---विज्ञापन---

देश angle-right

AI से लेकर आतंकवाद तक, जानिए भारत-इजरायल के बीच किन-किन मुद्दों पर हुए समझौते?

पीएम मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन है. वहीं, आज पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गुरुवार को प्रतिनिधि मंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता हुई.

---विज्ञापन---

पीएम मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन है. वहीं, आज पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच गुरुवार को प्रतिनिधि मंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान रक्षा-सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और कृषि जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर बातचीत हुई. इस दौरान कई एमओयू पर दस्तखत किए गए. पीएम मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मौजूदगी में समझौतों का आदान-प्रदान किया गया.

इसके अलावा दोनों देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित कई अहम मुद्दों पर समझौते हुए. बता दें कि भारत और इजरायल के बीच स्पेशल स्ट्रैटेजिक साझेदारी भी हुई है. वहीं, पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त बयान जारी कर इन समझौतों की जानकारी दी है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम कंधें से कंधा मिलाकर आतंकवाद और उसके सहयोगियों का विरोध करते रहें और करते रहेंगे.

---विज्ञापन---

भारत और इजरायल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों को कवर करने वाले कई क्षेत्रों में कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. समझौतों में नवाचार, कृषि, भूभौतिकीय अन्वेषण, समुद्री विरासत, मत्स्य पालन, जलीय कृषि, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिक्षा, वाणिज्य और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

भारत और इजरायल के बीच हुए ये अहम समझौते

  • स्पेशल स्ट्रैटजिक साझेदारी
  • एआई और क्रिटिकल मिनरल में समझौता
  • ज्वाइंट प्रोडक्शन, ज्वाइंट डेवलपमेंट
  • सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की संख्या 100 तक ले जाएंगे
  • कॉमर्स और सर्विस में सहयोग बढ़ेगा
  • गाजा पीस प्लान को भारत का पूरा समर्थन

इसके अलावा वाणिज्य, सेवाओं, विनिर्माण और रेस्तरां क्षेत्रों में समझौतों के तहत कार्यान्वयन प्रोटोकॉल भी संपन्न हुए. इसके अतिरिक्त एक साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना पर एक आशय पत्र और भारत के एनपीसीआई और इजरायल के मासाव के बीच यूपीआई सिस्टम को जोड़ने वाले एक समझौता ज्ञापन पर भी साइन किए गए हैं. अन्य समझौतों में एक वाणिज्यिक मध्यस्थता समझौता, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभूति प्राधिकरण के बीच सहयोग, भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा.

---विज्ञापन---

विदेश मंत्रियों ने किए हस्ताक्षर

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान समझौता ज्ञापन और कृषि के लिए भारत-इजरायल नवाचार केंद्र की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए विज्ञान और प्रौद्योगिकी और जयशंकर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जबकि मत्स्य पालन और जलीय कृषि पर एक समझौता ज्ञापन पर इजरायल के कृषि मंत्री और विदेश मंत्री ने हस्ताक्षर किए. इसके साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के माध्यम से शिक्षा को आगे बढ़ाने के एक समझौते पर इजरायल के शित्रा मंत्री और जयशंकर ने हस्ताक्षर किए.

First published on: Feb 26, 2026 06:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola