Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एनडीए की महा-रैली के लिए तैयार हुआ भव्य मंच, विरोधियों को चुनौती देंगे PM मोदी

Breaking News in Hindi: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण भारत में एलपीजी आपूर्ति बाधित होने से हाहाकार मच गया है। मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार संकट में है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं की प्राथमिकता के चलते वेटिंग लगातार बढ़ रही है।

Author
Written By: Raja Alam Updated: Mar 10, 2026 08:59 IST

Breaking News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते ईंधन आपूर्ति बाधित होने से भारत में एलपीजी संकट गहरा गया है। मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हो रहा है। सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही है, लेकिन सप्लाई चेन पर दबाव के कारण बुकिंग वेटिंग बढ़ गई है।

वहीं, लखनऊ के मोहनलालगंज में एक विधवा महिला और उसके दृष्टिहीन बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई। घर के भीतर महिला का शव नग्न अवस्था में मिला, जबकि बेटे का सिर पानी के टब में डूबा हुआ था। पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है।

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
08:59 (IST) 10 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ज्ञानेश कुमार ने कहा- 'EC पश्चिम बंगाल में हिंसा रहित और दबाव रहित चुनाव कराने के लिए कटीबद्ध'

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "हमने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा की। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में हिंसा रहित और दबाव रहित चुनाव कराने के लिए कटीबद्ध है..."

08:36 (IST) 10 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीएम भजनलाल का मास्टर प्लान, सत्र के आखिरी दिन विपक्ष को घेरने की तैयारी

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। विधानसभा परिसर में होने वाली इस चर्चा में सत्र के समापन और विपक्ष के हमलों से निपटने की प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी।

08:35 (IST) 10 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एनडीए की महा-रैली के लिए तैयार हुआ भव्य मंच, विरोधियों को चुनौती देंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 मार्च को होने वाली विशाल एनडीए (NDA) रैली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है, जहां भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

08:25 (IST) 10 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंदौर से ओंकारेश्वर का सफर होगा आसान, 1000 करोड़ की लागत से बदलेगी इस रूट की सूरत

NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इंदौर-ओंकारेश्वर मार्ग पर 1000 करोड़ की लागत से तीन सुरंगें बनाई जा रही हैं। न्यू ऑस्ट्रेलियन टेक्नोलॉजी से निर्मित 1.8 किमी लंबी ये सुरंगें भेरूघाट और चौरल घाट के जाम को खत्म करेंगी, जिससे यात्रा का समय घटकर आधा रह जाएगा।

08:13 (IST) 10 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कृष्ण पक्ष षष्ठी 2026 के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़

कृष्ण पक्ष षष्ठी 2026 के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

08:05 (IST) 10 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला आउटर नॉर्थ, दिल्ली पुलिस ने दो शार्प शूटर्स को दबोचा

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद बवाना हत्याकांड के दो आरोपियों, मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडेय को दबोच लिया। आरोपियों ने 11-12 राउंड फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसमें बदमाशों के पैर में गोली लगी और पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट ने जवानों की जान बचाई।

First published on: Mar 10, 2026 08:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.