Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: * छत्रपति संभाजीनगर के MIM पार्षद मतीन पटेल को नासिक पुलिस ने हिरासत में लिया है।
* नासिक रोड कोर्ट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
* मतीन पटेल पर TCS मामले की आरोपी निदा खान की मदद करने का आरोप है।
* इस मामले में SIT ने मतीन पटेल से तीन बार पूछताछ की थी।
* अदालत में सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
* नासिक पुलिस आज दोपहर मतीन पटेल को अदालत में पेश करेगी।
* आरोप है कि मतीन पटेल ने निदा खान को शरण दी थी। जांच के दौरान SIT ने उनके मोबाइल फोन का डेटा भी जब्त कर लिया था और उसकी जांच की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ पारा थाना परिजनों ने बुद्धेश्वर चौराहे पर जवान की बॉडी को रोका. चारों तरफ की रोड को जाम किया. पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए. मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी. मौत के बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर बॉडी पहुंची तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि शरीर में तीन गोलियां लगने से मौत हुई है. परिवार के लोगों ने फिर से पोस्टमार्टम करने की मांग की है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से जुड़े एक बहुत ही असामान्य आदेश में राष्ट्रपति भवन में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात 2004 बैच AGMUT कैडर के IPS अधिकारी वीणू बंसल को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय (PHQ) से अटैच किया गया है. आदेश में उन्हें कोई नया प्रभार या पोस्टिंग नहीं दी गई है. आदेश में कहा गया है कि वह अगले आदेश तक PHQ से अटैच रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने पांच दिवसीय गोवा दौरे के तहत पणजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. यह दौरा गोवा में पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैंने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान में एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया, यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान था क्योंकि उनके पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते. मुझे लगता है कि युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है, मुझे नहीं लगता कि वे इसे ज्यादा देर तक जारी रख सकते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों से रांची के एसडीएम कुमार रजत और एडीएम धनंजय कुमार ने मुलाकात की.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत भुवनेश्वर में ब्रिक्स (BRICS) शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी इस चर्चा का नेतृत्व करेंगे. इसका मकसद सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करना है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सर्जिकल कंज्यूमेबल्स घोटाले से जुड़े आरोपों पर स्वास्थ्य विभाग आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. दिल्ली विधानसभा का सत्र आज आयोजित होगा, जिसमें वर्ष 2023 तक की CAG ऑडिट रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी.
भारत आज भुवनेश्वर में होने वाली BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी इस बैठक का नेतृत्व करेंगे. इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना है.
---विज्ञापन---
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गोवा दौरे पर हैं. वह आज पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे.
---विज्ञापन---
1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायु सेना की भूमिका पर आधारित 8 एपिसोड की ड्रामा सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
---विज्ञापन---
JPSC-JSSC भर्ती सुधार आंदोलन के बीच छात्रों ने AISA के आज प्रस्तावित कार्यक्रम से दूरी बना ली है.
---विज्ञापन---
आज राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस (National Handloom Day) मनाया जा रहा है.
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…