दिल्ली के भजनपुरा में तीन हमलावरों ने आसिफ नामक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज विधानसभा में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक बजट पेश करेंगी. इस बजट में विकास की गति तेज करने और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया जाएगा. रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनका दूसरा बजट दिल्ली के लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने वाला होगा।
वहीं, इसी बीच अमेरिकी रक्षा उप-सचिव एलब्रिज कोल्बी का भारत आगमन हो रहा है, जो रणनीतिक और रक्षा सहयोग के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। शिक्षा जगत की बात करें तो राजस्थान बोर्ड आज 10वीं के नतीजे घोषित करने जा रहा है, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होगा।
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
दिल्ली के बवाना सेक्टर 2 में आज तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल की 17 गाड़ियाँ मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। गनीमत रही कि किसी के फंसे होने की खबर नहीं है।
साउथ-वेस्ट जिला साइबर पुलिस ने दिल्ली, मुंबई और राजस्थान में सक्रिय एक बड़े निवेश धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक बुजुर्ग से ₹22.67 लाख की ठगी करने वाले 11 जालसाजों को गिरफ्तार किया है।
चैत्र नवरात्रि के पहले छह दिनों में श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में नमन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।










