हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में कपड़े की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

शीत काल के लिए आज उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट आज बंद हो गए हैं। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी का मलेशिया दौरा कैंसल हो गया है।

विज्ञापन
Aaj Ki Taaza Khabar

Live Updates

23:51 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में कपड़े की फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

खानपुर एक्सटेंशन स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। बाद में दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी श्रवण लाल मीणा राज ने बताया कि एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लग गई थी. घटनास्थल पर 4 से 5 दमकल गाड़ियां मौजूद थीं. आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने का संदेह है. आग पूरी तरह से बुझ गई है. कोई हताहत नहीं हुआ है.

22:54 (IST) 23 Oct 2025

'पंजाब को बदनाम न करें.बीजेपी', दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर भाजपा के बयान पर भड़के पंजाब AAP अध्यक्ष

दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर भाजपा के बयान पर, पंजाब आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा, "जिस तरह से वे प्रदूषण के लिए किसानों को दोषी ठहरा रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि भाजपा और केंद्र सरकार पंजाब और उसके किसानों से कितनी नफरत करती है. PUSA के आंकड़ों से पता चलता है कि 21 अक्टूबर 2021 को 597 खेतों में आग लगने की घटनाएं हुईं, 2022 में 393, 2023 में 146, 2024 में 65 और इस साल 21 अक्टूबर को 62. मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे किसानों और पंजाब को बदनाम न करें. हमने लगभग 1.5 लाख कृषि अवशेष मशीनरी तैनात की हैं और केंद्र सरकार को अब विभिन्न राज्यों के सभी किसानों को पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए.

21:12 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'हैदराबाद में बंदूक संस्कृति कैसे आई?', गौरक्षक को गोली मारे जाने पर भाजपा सांसद

तेलंगाना | हैदराबाद में एक गौरक्षक को गोली मारे जाने पर भाजपा सांसद के लक्ष्मण ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार से पूछना चाहता हूं कि हैदराबाद में बंदूक संस्कृति कैसे आई? तेलंगाना में एक सप्ताह के भीतर 500 से अधिक हत्याएं हुई हैं. दूसरी ओर, पुलिस उन लोगों का बचाव करती है जो गाय के नाम पर व्यापार करते हैं, बजाय उनसे हथियार का स्रोत पूछने के. मैं इस घटना के लिए रेवंत रेड्डी सरकार को जिम्मेदार मानता हूं.

19:21 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जांच में शामिल नहीं पहुंचा पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा का परिवार, फिर जारी होगा नोटिस

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत का मामला में नया मोड़ सामने आया है. आज जांच में शामिल होने के लिए मुस्तफा का परिवार नहीं पहुंचा. पुलिस ने आज जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भे दिया गया था. अब दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा. SIT HEAD ACP विक्रम नेहरा ने इसकी जानकारी दी है.

SIT की टीम ने आज पटियाला के एक डी- एडिक्शन सेंटर में जाकर अकील अख्तर के इलाज से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की. सेंटर संचालको और कर्मचारियों से भी पूछताछ की है. SIT टीम ने अकील अख्तर के करीबी लोगों से भी जानकारी एकत्रित करनी शुरू की.

18:44 (IST) 23 Oct 2025

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफ़ा के बेटे की मौत मामले की जांच CBI से कराएगी हरियाणा सरकार

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफ़ा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के अनुसार हरियाणा सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की तैयारी कर रही है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार को सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखा.

हालांकि केंद्र से फिलहाल जवाब आना बाकी है.

17:53 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में भाग लिया।

16:59 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केरल में राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत

केरल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्कूली बच्चों ने आत्मीय स्वागत किया .

15:46 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जल्द हो सकता है मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी के ऐलान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान जल्द हो सकता है. सूत्रों की मानें तो आज शाम तक ही नामों का एलान हो सकता है. बताया जा रहा है कि टीम में 4 महामंत्री, 9 उपाध्यक्ष, 9 मंत्री बन सकते हैं . इस लिस्ट को दिल्ली से हरी झंडी मिल चुकी है. इसमें सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को शामिल किया गया है.

14:56 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार की जेल में छापेमारी

चुनाव को देखते हुए पटना के बेऊर जेल में छापेमारी हुई है। छापेमारी में गंगा खंड में जमीन खोदकर पुलिस ने पांच टूटा हुआ कीपैड मोबाइल सिम और और भी कोई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। थाने में मामला दर्ज कराया जा रहा है पुलिस पूरे मामले की जांच की जुटी है। चुनाव को देखते हुए इनपुट के आधार पर यह बड़ी छापेमारी की गई है।

14:49 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सऊदी अरब में फंसा यूपी का युवक

यूपी के संगम नगरी कर रहने वाला एक युवक सऊदी अरब में फंसा गया है। उनसे वीडियो जारी कर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल अंकित भारतीय उर्फ इंद्रजीत सराय ममरेज थाना क्षेत्र प्रयागराज का रहने वाला है कमाने के लिए सऊदी अरब की राजधानी रियाद गया था अब उसने प्रधानमंत्री मोदी से भी वतन वापसी की गुहार लगाई है उसका कहना है कि कफील यानि स्पांसर ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है,कफील उसे जिस काम के लिए लाया था वो काम न देकर उसे रेगिस्तान ऊंट चराने के काम पर लगा दिया इंद्रजीत ने वीडियो में रोते हुए अपनी पत्नी और ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों के दबाव में सऊदी आया जानकारी के मुताबिक करीब गाड़ी चलाने के लिए 1200 रियाल लगभग 28 हजार रुपए हर महीने वेतन देने की बात कही गई थी,लेकिन उससे तपती रेत में ऊंट चराने का काम कराया जा रहा है,इंद्रजीत 1 अक्टूबर को सऊदी गया था

14:01 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इसरो प्रमुख ने नवाचार सम्मेलन की दी जानकारी

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC-2025) पर इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने कहा कि प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार की अध्यक्षता में एक समिति है जिसमें सभी सचिव शामिल हैं और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और अन्य सभी विषयों पर प्रकाश डाला जाएगा। 10 विषयगत सत्र होंगे और फिर प्रत्येक विभाग अपनी गतिविधियों और अपने लक्ष्यों का प्रदर्शन करेगा। अन्य महत्वपूर्ण देशों के वैज्ञानिक इसमें भाग लेंगे और हमारे अपने प्रमुख लोग भी इसमें योगदान देंगे। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और यह आयोजन लगभग हर साल होगा। युवाओं, छात्रों और आम जनता में वैज्ञानिक सोच पैदा करनी होगी और उन्हें इस बारे में जागरूक होना होगा कि क्या हो रहा है।

13:08 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में वसूली में 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यूपी में पुलिस मुखिया ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर ट्रकों से वसूली के वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने संज्ञान लेते हुए चित्रकूट, बांदा और कौशांबी जिलों में 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसमें 1 इंस्पेक्टर, 1 महिला एसआई, 4 पुरुष एसआई और 5 कांस्टेबल शामिल हैं।

12:10 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: IFS राजकुमार बने ग्वाटेमाला सिटी में बने राजदूत

राज कुमार सिंह (आईएफएस: 1996), जो वर्तमान में ग्वाटेमाला में भारत के राजदूत हैं, को अल साल्वाडोर में भी भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। उनका आवास ग्वाटेमाला सिटी में होगा।

11:19 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग

मुंबई के जोगेश्वरी में बहुमंजिली इमारत में आग लगी। यह इमारत जेएनएस बिजनेस सेंटर की है। हालांकि अभी तक किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद है।

10:53 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंदौर के कारोबारी की जलकर मौत

इन्दौर के बड़े उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल के घर आज सुबह 4 बजे बड़ी आग लगी। इसमें प्रवेश अग्रवाल का दम घुट गया। वह विजय नगर स्थित महेंद्रा शोरूम के मालिक भी थे।

10:46 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तमिलनाडु में DMK के विधायक के पोन्नुसामी का निधन

तमिलनाडु में डीएमके विधायक के. पोन्नुसामी का आज सुबह स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। उन्हें सुबह-सुबह सीने में दर्द हुआ। उन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा नमक्कल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें पहले भी दो बार सीने में दर्द हुआ था और उनकी एंजियोग्राम प्रक्रिया भी हुई थी।

10:19 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने मलेशियाई पीएम से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।

09:36 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कोलकाता में लगी आग

कोलकाता के आम हाउस स्ट्रीट एक प्रिंटिंग प्रेस में भयावक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

08:22 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 23 अक्टूबर को भाई दूज के शुभ अवसर पर शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और अनुष्ठान किया।

07:10 (IST) 23 Oct 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 6 महीने के लिए बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड के चार धाम बंद होने लगे हैं। भीषण सर्दी के चलते 6 महीने के लिए सभी धामों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। 22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए गए। 23 अक्टूबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

Breaking News: आज 23 अक्टूबर है। शीतकाल के चलते उत्तराखंड में चार बंद होने लगे हैं। गंगोत्री धाम बंद होने के बाद आज केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। विधिवत पूजा के साथ कपाट को 6 महीने के लिए बंद किए जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर बैन लगा दिया है। दिल्ली की गीता कॉलोनी के रानी गार्डन में देर रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आज की हर छोटी बड़ी खबर के लिए बनें रहें लाइव ब्लॉग के साथ…..

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola