---विज्ञापन---

देश
live

Aaj Ki Taaza Khabar:  राजौरी में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, सेना का जवान हुआ घायल

Breaking News in Hindi: 26 जनवरी की दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर खबर से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स जानिए.

Author Written By: Versha Singh Updated: Jan 26, 2026 23:13 IST
breaking news

आज देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत तमाम दिग्गज रिपब्लिक डे के समारोह में शामिल हुए. गणतंत्र दिवस 2026 में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. रिपब्लिक डे 2026 की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रखी गई है. आज कर्तव्य पथ पर दुनिया भारत की ताकत देख रही है.

इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

23:13 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के मैन राज्य में बर्फीले तूफान के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के मैन राज्य स्थित Bangor अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बर्फीले तूफान के दौरान एक निजी व्यावसायिक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक दल का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया. आठ लोगों को ले जा रहे बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

यह हादसा उस समय हुआ जब न्यू इंग्लैंड क्षेत्र और अमेरिका के अधिकांश हिस्से भीषण शीतकालीन तूफान से प्रभावित थे. दुर्घटना स्थल Boston से लगभग 200 मील उत्तर में है. हवाई अड्डे को हादसे के बाद बंद कर दिया गया.

22:58 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और EU के बीच मुक्त व्यापार समझौता संपन्न- वाणिज्य सचिव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और EU के बीच मुक्त व्यापार समझौता संपन्न हो गया है. इसकी जानकारी वाणिज्य सचिव ने दी है. उन्होंने कहा, इस ऐतिहासिक समझौते को मंगलवार को प्रधानमंत्री और EU के शीर्ष प्रतिनिधियों की बातचीत के बाद औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा. अगले 6 महीने में कानूनी जांच पूरी होने पर समझौते पर दस्तखत किए जायेंगे.

20:56 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के सभी जीते हुए पार्षद कराएंगे पंजीकरण

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के सभी जीते हुए पार्षद कोंकण भवन जाकर गुट का पंजीकरण करवाएंगे.

मंगलवार को दोपहर 12 बजे बालासाहेब ठाकरे के स्मृति स्थल शिवाजी पार्क में अभिवादन कर शिंदे पार्षद नवी मुंबई के कोंकण भवन के लिए रवाना होंगे.

20:03 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजौरी में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट में सेना का जवान घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास एक लैंडमाइन ब्लास्ट में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि यह ब्लास्ट तब हुआ जब सैनिक LoC के पास केरी में एक फॉरवर्ड एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे.

घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है. अधिकारियों के अनुसार, LoC के किनारे के फॉरवर्ड एरिया घुसपैठ रोकने वाली बाधा प्रणाली का हिस्सा हैं और लैंडमाइन से घिरे हुए हैं. भारी बारिश के दौरान, इनमें से कुछ माइन अपनी मूल जगह से बह सकती हैं, जिससे कभी-कभी ऐसे हादसे हो जाते हैं.

19:44 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति भवन में "एट होम" रिसेप्शन का हुआ आयोजन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में "एट होम" रिसेप्शन का आयोजन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और अन्य भी उपस्थित थे.

17:24 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 77वें गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में हुई बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 77वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी हुई.

16:57 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता में निपाह वायरस के सिर्फ दो मामले आए सामने- डॉ. सायन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता, पश्चिम बंगाल: निपाह वायरस पर, पूर्व राज्य सरकार के स्वास्थ्य सलाहकार और संक्रामक रोग विशेषज्ञ, डॉ. सायन चक्रवर्ती ने कहा, 'हमें एक घंटे पहले एक अपडेट मिला. उसमें बताया गया कि ऐसे सिर्फ दो मामले हैं. कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पांच मामले हैं, लेकिन यह सच नहीं है. कुछ संदिग्ध मामले थे, और उन मरीजों को हमारे बेलेघाटा ID हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनके टेस्ट नेगेटिव आए, और उन सभी मरीजों को पहले ही डिस्चार्ज कर दिया गया है.'

15:05 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल में रील बनाने गए युवक का मिला शव, भाई अभी भी लापता

हिमाचल प्रदेश के चंबा में रील बनाने के लिए घर से निकले एक युवक का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है जबकि दूसरा युवक चार दिन बाद भी लापता है. भरमौर में दो चचेरे भाई बर्फ के बीच रील बनाने के लिए जंगल में निकले थे. इनके साथ पालतू कुत्ता भी था, मगर वो घर नहीं लौटे. इसके बाद उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. बताया जा रहा है कि चचेरे भाईयों का पालतू कुत्ता 4 दिन तक कड़ाके की सर्दी में सुनसान जगह पर बर्फ के बीच शव की रखवाली करता रहा.

15:01 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल में रील बनाने गए युवक का मिला शव, भाई अभी भी लापता

हिमाचल प्रदेश के चंबा में रील बनाने के लिए घर से निकले एक युवक का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है जबकि दूसरा युवक चार दिन बाद भी लापता है. दरअसल भरमौर में दो चचेरे भाई बर्फ के बीच रील बनाने के लिए जंगल में निकले थे. मगर वो घर नहीं लौटे. इसके बाद उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

14:50 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय में जमकर मारपीट

ग्रेटर नोएडा की एक रिहायशी सोसाइटी में शनिवार देर रात को सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. सोसाइटी के गेट पर जमकर लात-घूंसे, लाठी और डंडे चले.

13:38 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान PSI मोहन जाधव का हार्ट अटैक से निधन

महाराष्ट्र के उमरगा में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान पीएसआई मोहन जाधव की हार्ट अटैक से मौत हो गई. ध्वजारोहण के वक्त पीएसआई मोहन जाधव को अचानक चक्कर आया और वो जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल उमरगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है

12:13 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान में तनाव के बीच 28 जनवरी तक IndiGo की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Indigo ने सुरक्षा समीक्षा के बाद जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी, कजाकिस्तान के अल्माटी, उज्बेकिस्तान के ताशकंद और अजरबैजान के बाकू के लिए अपनी सभी उड़ानें 28 जनवरी तक रद्द कर दी हैं. एयरलाइन ने आधिकारिक बयान में कहा कि ईरान के आसपास तेजी से बदलते क्षेत्रीय हालातों के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है

10:37 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ED ने PACL घोटाले में 37 संपत्तियां की जब्त, कीमत 1,986 करोड़ रुपए

ED ने PACL घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय ने लुधियाना और जयपुर में मौजूद 37 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है. इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 1,986.48 करोड़ रुपये बताई गई है. ये कार्रवाई PMLA, 2002 के तहत PACL लिमिटेड से जुड़े बड़े वित्तीय घोटाले की जांच में की गई है.

09:20 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:पंजाब के नाभा में हेड कॉन्सटेबल की हत्या

पंजाब के पटियाला में गणतंत्र दिवस से कुछ घंटे पहले हेड कॉन्स्टेबल अमनदीप सिंह को मौत के घाट उतार दिया. कुछ अनजान लोगों ने उनपर धारदार चाकू से हमला किया, जिसमें उनकी जान चली गई. हत्यारों ने उनके भाई को भी बुरी तरह घायल कर दिया.

08:34 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मनाली में बर्फबारी ने बढ़ाई सैलानियों की मुश्किल, घंटों गाड़ियों में फंसे रहे लोग

मनाली में भारी बर्फबारी की वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. सैकड़ों पर्यटक 24 घंटे से ज्यादा समय तक गाड़ियों में फंसे रहे. लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई.

07:39 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MP के जबलपुर में पिलर गिरने से बड़ा हादसा, एक की मौत, 2 घायल
VIDEO | Jabalpur, Madhya Pradesh: Ring Road bridge pillar collapses during construction; one killed, two injured.#jabalpur #madhyapradeshnews(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/T9HUSWII7Y— Press Trust of India (@PTI_News) January 26, 2026
07:23 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-NCR में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रिपब्लिक डे के मौके पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा चाक-चौबंद है. 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

07:16 (IST) 26 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत की आन-बान और शान का प्रतीक ये राष्ट्रीय महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे. विकसित भारत का संकल्प और ज्यादा सुदृढ़ हो.

First published on: Jan 26, 2026 07:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.