Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी हुए नियुक्त
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आने वाले केरल विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं.
विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी बनाया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई - सीएम विष्णु देव साय
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा, 'छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगों की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं... नितिन नवीन लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और जन प्रतिनिधि के तौर पर भी काम किया है. इससे देश और बीजेपी को फायदा होगा.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: EC ने SIR राज्यों में 22 और रोल ऑब्जर्वर किए तैनात
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के चुनाव आयोग ने SIR राज्यों में 22 और रोल ऑब्जर्वर तैनात किए हैं. इन नए तैनात किए गए ऑब्जर्वर में से 11 पश्चिम बंगाल राज्य में हैं, जिससे राज्य में रोल ऑब्जर्वर की कुल संख्या 20 हो गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन ने कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) के सामने विरोध प्रदर्शन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कल बुलाई पहली बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कल दिल्ली में पहली बड़ी बैठक बुलाई है. बीजेपी विस्तार कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से बैठक शुरू होगी.
बैठक में सभी प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेशों के राष्ट्रीय प्रभारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी को शामिल होने के लिए कहा गया है. बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन कल संगठन और पार्टी से जुड़े मुद्दे पर शाम 5 बजे तक बैठक करेंगे. बैठक में भाजपा के संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली सरकार ने दी दो कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाने की मंजूरी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने MSE-CDP के तहत बादली और बवाना में दो कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाने को मंजूरी दे दी है. 60 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट FY 2025-26 में केंद्र, दिल्ली सरकार और SPV की जॉइंट फंडिंग से लागू किया जाएगा, ताकि छोटे और मझोले उद्यमों को साझा इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं मिल सकें: CMO
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नितिन नवीन के बीजेपी अध्यक्ष का पद संभालने पर क्या बोले ओवैसी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद: नितिन नवीन के बीजेपी अध्यक्ष का पद संभालने पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'यह उनकी पार्टी का फैसला है. आप (मीडिया) इसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं. जबकि असली मुद्दे ये हैं कि एक मुस्लिम व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला और बेरोजगारी.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यह एक विस्फोटक, एक IED हो सकता है- असिस्टेंट कमांडेंट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बारामूला, J&K: सशस्त्र सीमा बल (SSB) की दूसरी बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट जितेंद्र कुमार ने कहा, 'हमारी रूटीन एंटी-सबोटेज चेकिंग के दौरान, एक संदिग्ध डिवाइस मिला. हमने डीप सर्च मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल करके अपने शक की पुष्टि की. हम समझ गए कि यह एक विस्फोटक, एक IED हो सकता है. हमारी प्राथमिकता इलाके को खाली कराना और स्थानीय लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाना था... हमने 29 RR 14 इंजीनियर्स रेजिमेंट को सूचना दी. उनकी BD टीम आई, और SOP के अनुसार, IED को निष्क्रिय कर दिया गया... हम बहुत सतर्क हैं. जॉइंट ऑपरेशन चल रहे हैं, और इसी सतर्कता के कारण इस IED को सही समय पर पहचान लिया गया.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर टप्पर पट्टन में मिली एक संदिग्ध चीज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बारामूला, जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर टप्पर पट्टन में एक संदिग्ध चीज मिली. इलाके को तुरंत घेर लिया गया और पूरी तलाशी ली गई. एहतियात के तौर पर बीडीएस बारामूला, 29 राष्ट्रीय राइफल्स, एसएसबी-दूसरी बटालियन पट्टन ने संदिग्ध चीज को नष्ट कर दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हेट स्पीच को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
हेट स्पीच को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है कोर्ट तय करेगा कि सम्प्रदायिक आधार पर होने वाली भड़काऊ बयानबाजी पर लगाम लगाने के लिए कोई दिशानिर्देश तय किया जाए या कोई व्यवस्था बनाई जाए. 2018 में दिए अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने भीड़ की हिंसा को रोकने के लिए दिशानिर्देश तय किए थे. कोर्ट में दायर याचिकाओं में इस आदेश पर सही तरह से अमल न होने और भड़काऊ बयानबाजी पर लगाम लगने के लिए कोर्ट के दखल की मांग की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फर्जी आईटीसी घोटाले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) 658 करोड़ के बड़े फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले के संबंध में झारखंड, मणिपुर, कोलकाता सहित अन्य राज्यों में तलाशी अभियान चला रहा है. यह तलाशी अभियान उन व्यक्तियों और फर्मों के परिसरों पर किया जा रहा है, जिनके इस धोखाधड़ी से जुड़े होने का संदेह है. इस कार्रवाई का नेतृत्व ईडी की ईटानगर इकाई कर रही है, जो राज्य पुलिस बलों के समन्वय से अभियान को अंजाम दे रही है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मामले में कई फर्मों पर बिना किसी वास्तविक वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी चालानों के माध्यम से धोखाधड़ीपूर्ण आईटीसी उत्पन्न करने और उसका लाभ उठाने का आरोप है। इस तरह के फर्जी दावे न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि अक्सर मनी लॉन्ड्रिंग और शेल कंपनियों के नेटवर्क से भी जुड़े होते हैं। यह मामला अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर से सामने आया है, जिसमें श्री राकेश शर्मा और श्री आशुतोष कुमार झा सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी और दस्तावेजों की जालसाजी से जुड़े आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा की तैयारियां शुरू
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा की तैयारियां शुरू हो गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में सांसदों की बैठक बुलाई है. अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सपा की बड़ी रणनीतिक बैठक हुई, जिसमें साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई. अखिलेश यादव ने संसदीय क्षेत्रों की विधानसभा सीटों की रिपोर्ट भी ली है. SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) की रणनीति पर भी मंथन हुआ. 2027 के चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी अहम चर्चा हुई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रंप के बयान पर नार्वे के प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी सफाई से ग्रीनलैंड पर अपने दावे को नोबेल प्राइज नहीं दिए जाने से जोड़ दिया है. सोमवार को ट्रंप ने नोबेल प्राइज को लेकर नॉर्वे पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अगर कोई सोचता है कि नॉर्वे नोबेल पुरस्कार को नियंत्रित नहीं करता तो वह खुद को बेवकूफ बना रहा है. उनके पास एक बोर्ड है, लेकिन वह नॉर्वे की सरकार के नियंत्रण में है.
ट्रंप का यह बयान उस समय आया, जब उन्होंने कहा है कि नॉर्वे ने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार जानबूझकर नहीं दिया, इसलिए अब वे केवल शांति के बारे में सोचने के लिए बाध्य नहीं हैं. उन्होंने ग्रीनलैंड पर अपनी महत्वाकांक्षा दोहराई, जिसे 2019 में भी उन्होंने अमेरिका के लिए खरीदने की कोशिश की थी लेकिन डेनमार्क ने साफ मना कर दिया था.
नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने ट्रंप के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया. नोबेल शांति पुरस्कार का फैसला एक स्वतंत्र समिति द्वारा लिया जाता है, न कि नॉर्वे सरकार द्वारा लिया जाता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब केसरी अखबार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
पंजाब केसरी अखबार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है, इसलिए फिलहाल अखबार बंद नहीं होगा. पंजाब केसरी अखबार ने सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया कि पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने उसके एक प्रिंटिंग प्रेस को नोटिस दिया है और उसके एक होटल इसलिए बंद कर दिया, क्योंकि उसने AAP सरकार के खिलाफ खबर छापी थी.
पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि होटल में प्रदूषण की समस्या थी और प्रिंटिंग प्रेस में शराब की 2 बोतलें मिली थीं. उसने कहा कि हाई कोर्ट ने मामले की विस्तार से सुनवाई की थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि होटल को लेकर अभी कोई राहत नहीं दे रहा है, लेकिन प्रिंटिंग प्रेस बंद नहीं होनी चाहिए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली पहुंची हाजी मस्तान की बेटी
मुंबई के पहले डॉन हाजी मस्तान की कथित बेटी हसीन मस्तान मिर्जा मदद की गुहार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए दिल्ली पहुंची है. हसीन दोनों से मिलकर लिखित शिकायत देना चाहती है. कुछ समय पहले हसीन मस्तान मिर्जा ने अपने इंटरव्यू में रेप का आरोप लगाया था और कहा था कि अगर पीएम मोदी सपोर्ट करेंगे तो मुझे इंसाफ मिलेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुलदीप सेंगर मामले की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
उन्नाव रेप मामले मे उम्रकैद की सथा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ दाखिल सीबीआई की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. 29 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए कुलदीप सेंगर को नोटिस जारी किया था. 23 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा को निलंबित करते हुए 15 लाख के निजी मुचलके पर शर्तों के साथ जमानत दे दी थी.
सुप्रीम कोर्ट मे दाखिल अपनी याचिका में CBI ने कहा है कि हाईकोर्ट का निष्कर्ष गलत है कि एक विधायक पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 5 के तहत 'पब्लिक सर्वेंट' की कैटेगरी में नहीं आता. CBI ने अपनी याचिका मे कहा है कि यदि सेंगर को रिहा किया जाता है तो यह पीड़िता की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा होगा. सेंगर बेहद प्रभावशाली व्यक्ति है, जिसके पास धन और बाहुबल है. ज़मानत मिलने की सूरत में वह अब भी पीड़ित और उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सबरीमाला मंदिर की संपत्ति के गबन मामले में ईडी की छापेमारी
सबरीमाला मंदिर की संपत्ति के गबन मामले में हवाला कानून के तहत ईडी की छापेमारी हुई है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोच्चि जोनल कार्यालय ने आज सबरीमला मंदिर से संबंधित सोने एवं अन्य मंदिर संपत्तियों के कथित गबन के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में कुल 21 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रयागराज माघ मेला प्रशासन ने नोटिस भेजा है और खुद को खुद को शंकराचार्य बताए जाने पर सवाल उठाते हुए 24 घंटे में उनसे जवाब मांगा गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा में जैगुआर कार हादसा
नोएडा के भंगेल एलिवेटेड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. ओवरटेक करने के चक्कर में जैगुआर कार की टक्कर हो गई. हादसे में एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई है और 3 युवक घायल हुए हैं. कार में आयुष भाटी पुत्र संजीव भाटी उम्र करीब 18 वर्ष निवासी सेक्टर 47, नील पवार पुत्र सुशांत पवार उम्र करीब 18 वर्ष निवासी सेक्टर 50, कुमारी फलक अहमद पुत्री अली अहमद उम्र करीब 19 वर्ष निवासी सेक्टर 47, अंश पुत्र दीपक उम्र करीब 18 वर्ष निवासी सेक्टर 48 थाना सेक्टर 49 सवार थे.
चारों भंगेल की तरफ से एलिवेटेड रोड पर अगापुर की तरफ आ रहे थे. कार चालक द्वारा एलिवेटेड रोड पर आगे चल रहे अज्ञात कैंटर ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया गया जिससे कार ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई. उक्त घटना में कार सवार चारों व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान कुमारी फलक अहमद की मृत्यु हो गई है. शेष घायलों का उपचार किया जा रहा है. मृतक और घायलों के परिजन मौके पर मौजूद है, थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा अज्ञात कैंटर ट्रक की तलाश करते हुए अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान की प्रदर्शनकारियों को अंतिम चेतावनी
ईरान के सर्वोच्च पुलिस अधिकारी पुलिस महानिदेशक जनरल अहमदरेजा राधान ने सोमवार को उन प्रदर्शनकारियों को तीन दिनों का अंतिम अल्टीमेटम जारी किया है, जो हालिया दंगों में शामिल हुए थे. पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह दंगे देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। प्रभावित सभी लोग 72 घंटों के भीतर सरेंडर कर दें, वरना कानून की पूरी ताकत उन्हें कुचल देगी. इजरायली विदेश मंत्री Gideon Saar ने शुक्रवार को यूरोपीय संघ के अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिसमें ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) को आतंकी संगठन घोषित करने का मुद्दा उठाया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और अमेरिका के संबंधों पर विचार विमर्श
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अमेरिकी सीनेटर स्टीव और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के साथ आपसी संबंधों पर विचार-विमर्श किया. अमेरिका में मोंटाना के सीनेटर उस अमेरिकी राज्य के प्रतिनिधि हैं, जहां पैदा होने वाली दाल का भारत सबसे बड़ा आयातक है, लेकिन अमेरिकी टैरिफ के जवाब में भारत ने भी अमेरिकी दाल पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ युद्ध से अपने किसानों को बचाने के उद्देश्य से स्टीव भारत में हैं और माना जा रहा है कि उन्होंने वाणिज्य मंत्री से टैरिफ कम करने के मुद्दे पर बातचीत की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जबलपुर में सड़क दुर्घटना में 5 महिलाओं की मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कार दुर्घटना में 5 महिलाओं की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं. कार के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतकों के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी. यह घटना सोमवार को बरेला में हुई.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की. जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार की सहमति से मृतक को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये देने पर सहमति जताई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी आज रायबरेली के दौरे पर पहुंचे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं. मंगलवार सुबह भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के बाद राहुल गांधी राजीव गांधी स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. फिर ऊंचाहार स्थित रोहनिया में मनरेगा चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अखिलेश यादव ने आज बुलाई हाई लेवल मीटिंग
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के सभी सांसदों को बुलाया है, जिनके साथ वे हाई लेवल मीटिंग करेंगे. यह मीटिंग लखनऊ में पार्टी ऑफिस में दोपहर करीब 12 बजे होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा और रणनीति बनाई जाएगी.
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 20 जनवरी दिन मंगलवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी सांसदों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें 2027 के चुनाव की तैयारियों पर मंथन होगा. वहीं राहुल गांधी आज रायबरेली के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मनरेगा चौपाल बुलाई है.
उधर आज अमेरिकी कांग्रेस के डेलिगेशन से ग्रीनलैंड मुद्दे पर यूरोपीय यूनियन के प्रेसिडेंट चर्चा करेंगे. इस बीच बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव ने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वे नई पार्टी बना सकते हैं. इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
20 mins ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
1 hr agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
2 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
2 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
3 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
3 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
4 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
6 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
6 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines