दलाई लामा ने ग्रैमी अवार्ड जीत लिया है. के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ अवार्ड जीतने वाले कलाकारों की सूची में पहली बार किसी धर्मगुरु का नाम शामिल हुआ है और वह नाम दलाई लामा का है.
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 2 फरवरी दिन सोमवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो करीब 3 दिन चलेगी. संसद में ही आज राहुल गांधी बजट पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं. वहीं आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है.
उधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 7 फरवरी तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ की यात्रा पर रहेंगी. इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर सकती हैं. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी, जो करीब 3 दिन तक चलेगी. BJP की ओर से चर्चा की शुरुआत सर्बानंद सोनोवाल करेंगे. विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी आज संसद में बजट और अभिभाषण पर अपना पक्ष रख सकते हैं.










