जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता, दहशत में घर से बाहर दौड़े लोग

Earthquake in Jammu Kashmir: भारत की धरती आज सुबह भूकंप से डोल गई. जम्मू-कश्मीर में ठंड और बर्फबारी के बीच लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. लोगों का कहना है कि झटके इतनी तेजी से लगे कि उन्हें घरों निकलकर बाहर ठंड में ठिठुरना पड़ा.

Earthquake Tremors

भूकंप के तेज झटके लगने से लोगों में दहशत फैली हुई है.

Earthquake in Jammu Kashmir: भारी बर्फबारी, भयंकर ठंड और जीरो तापमान के बीच भूकंप के झटकों से जम्मू-कश्मीर की धरती कांप गई. आज 2 फरवरी 2026 दिन सोमवार को अलसुबह जम्मू-कश्मीर में भूकंप आया, जिसके झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई. भूकंप का केंद्री बारामूला में मिला और घाटी में एपिसेंटर होने से भूकंप के झटके जोरदार तरीके से लगे, जिस वजह से लोगों में दहशत फैल गई.

विज्ञापन

भयंकर ठंड के बीच भूकंप आने से डरे लोग

लोगों का कहना है कि पिछले कई दिन से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है और कड़ाके की हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. कई शहरों का तापमान जीरो डिग्री से नीचे है, इसलिए लोग घरों के अंदर रजाइयों में दुबकने को मजबूर हैं. ठंड ने पहले ही हाल बेहाल किया हुआ है, ऊपर से आज सुबह अचानक सब कुछ हिलने लगा तो भूकंप आने का पता चला. आधी नींद में बच्चों और बुजुर्गों को लेकर कड़ाके की ठंड से घरों से बाहर निकलना पड़ा.

विज्ञापन

10 किलोमीटर की गहराई में मिला है केंद्र

बता दें कि भूकंप अलसुबह करीब 5 बजकर 35 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के हंजीवेरा में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला. हालांकि भूकंप से अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग डरे हुए हैं और कई घंटे उन्होंने खुले आसमान के नीचे ही बिताए. प्रदेश सरकार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों के अंदर रहें, कोई खतरा हुआ तो अलर्ट किया जाएगा.

विज्ञापन

बांग्लादेश में भी लगे थे भूकंप के झटके

बता दें कि बीते दिन बांग्लादेश में भूकंप आया था और अलसुबह करीब 1 बजे झटके महसूस हुए थे. हालांकि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई थी, लेकिन लोगों ने भूकंप से कंपन जरूर महसूस किया था. इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 20 किलोमीटर की गहराई में मिला था. इससे पहले गत बुधवार को फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप पर जबरदस्त भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई थी और लोग डर गए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ