जवानों की सैलरी के लिए कितना आवंटन? जानिए आर्मी-नेवी और वायुसेना के बजट के क्या हैं मायने

बजट का सबसे महत्वपूर्ण पहलू हमारी तीन सेवाओं का आधुनिकीकरण है. इसके लिए इस साल 1.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष से करीब 24 फीसदी ज्यादा है.

Indian Army

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा बजट पेश करते हुए रक्षा बजट में 21.8 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी की है, जिससे विमान और एयरो इंजन के लिए आवंटित राशि के साथ ही यह आंकड़ा 2.19 लाख करोड़ रुपये हो गया है. आपको बता दें कि टोटल डिफेंस बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे यह रनिंग फाइनेंस साल में 6.81 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 7.84 लाख करोड़ रुपये हो गया है. रक्षा बजट में पेंशन बिल 1.71 लाख करोड़ रुपये रहा, जो रनिंग फाइनेंसियल ईयर में 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक है.

विज्ञापन

टोटल डिफेंस बजट सकल घरेलू उत्पाद का 1.99 प्रतिशत है. वित्तीय साल 2026 में अनुसंधान और विकास पर इस वित्तीय वर्ष में 14,923 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 17,250 करोड़ रुपये कर दिया गया है. पूंजीगत बजट में वृद्धि नेक्स्ट फाइनेंसियल ईयर को ध्यान में रखकर की गई है, जिसमें भारतीय वायु सेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों का अनुबंध भी शामिल है, यह खबर न्यूज 24 ने पहले ही ब्रेक कर दिया था. आपको बता दे कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष के लिए पिछले साल 1.80 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए थे, और संशोधित अनुमान 1.86 लाख करोड़ रुपये था.

विज्ञापन

राजस्व बजट में भी बढ़ोतरी


इस वित्त वर्ष में विमान और एयरो इंजन का बजट 48,614.06 करोड़ रुपये था, जिसे संशोधित कर 7280.32 रुपये कर दिया गया. नए बजट के तहत आवंटन 63,733.94 करोड़ रुपये है. राजस्व बजट में भी बढ़ोतरी देखी गई है. जबकि इस साल 3.11 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे, इसे संशोधित कर 3.49 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया. अगले वित्त वर्ष के लिए बजट में 3.65 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसमें से 1.18 लाख करोड़ भारतीय सेना के वेतन और भत्ते के लिए, 20,536 करोड़ रुपये भारतीय वायु सेना के लिए और 9,662.50 करोड़ रुपये भारतीय नौसेना के लिए रखे गए हैं.

विज्ञापन

इस बजट का सबसे महत्वपूर्ण पहलू हमारी तीन सेवाओं का आधुनिकीकरण है. इसके लिए इस साल 1.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष से करीब 24 फीसदी ज्यादा है. सेना से रिटायर्ड हुए एक जनरल ने न्यूज 24 से बातचीत में कहा कि इस बजट से हमारी सैन्य क्षमता और भी अधिक शक्तिशाली हो जाएगी, और ऑपेरशन सिंदूर के बाद सेना के लिए इस तरह के बजट बनाने का प्लान तैयार किया गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ