'अपनी नाकामी छिपाने के लिए हमें ना घसीटे…' बलूचिस्तान हिंसा पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

बलूच विद्रोहियों ने एक साथ 14 जगहों पर हमला कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बलूचिस्तान के हमलों में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था. जबकि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शनिवार को हमलों की जिम्मेदारी ली थी.

PakistanNews
विज्ञापन

बलूचिस्तान में हुई हालिया हिंसा को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने रविवार को ‘निराधार’ बताते हुए सख्ती से खारिज कर दिया. भारत ने कहा कि ये दावे पाकिस्तान की अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने की एक कोशिश है.

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करता है. विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा है कि, ‘हम पाकिस्तान द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों को साफ तौर पर खारिज करते हैं. जो उसकी अपनी आंतरिक नाकामी से ध्यान भटकाने की सामान्य रणनीति के अलावा और कुछ नहीं हैं.’

विज्ञापन

भारत ने कहा कि पाकिस्तान को हर हिंसक घटना के बाद तुच्छ दावे करने के बजाय अपने लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए. साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हर बार हिंसक घटना होने पर तुच्छ दावों को दोहराने के बजाय, बेहतर होगा कि वह अपने लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने पर ध्यान दे. दमन, क्रूरता और मानवाधिकारों के उल्लंघन का उसका रिकॉर्ड सबको पता है.’

बता दें, बलूच विद्रोहियों ने एक साथ 14 जगहों पर हमला कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बलूचिस्तान के हमलों में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया था. जबकि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शनिवार को हमलों की जिम्मेदारी ली थी. इस विद्रोही गुट ने इसे ‘ऑपरेशन हेरोफ 2.0’ का नाम दिया है. विद्रोही समूह ने दावा किया कि 84 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए, 18 को जिंदा पकड़ लिया गया है. साथ ही बताया कि 30 सरकारी संपत्तियां नष्ट कर दी गईं और 23 वाहनों को आग लगा दी गई है.

विज्ञापन

वहीं, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने इससे विपरित बयान दिया है. सेना की मीडिया विंग ISPR के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 92 उग्रवादियों को मार गिराया, जबकि 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ