Aaj Ki Taaza Khabar: 'चुनाव आयोग BJP का आईटी सेल है...' EC से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी

रूस ने यूक्रेन पर बीती रात करीब 90 ड्रोन दागे, जिससे एक प्रसूति गृह में आग लग गई, जिसमें झुलसकर 3 महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 7 दिन के सीजफायर के दावे के बावजदू यह हमला हुआ है. वहीं पूर्व मंत्री और YSRCP नेता अंबाती रामबाबू को मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गुंटूर कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में राजामंड्री केंद्रीय जेल में भेज दिया है.

Breaking News.jpg

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News: आज 2 फरवरी दिन सोमवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो करीब 3 दिन चलेगी. संसद में ही आज राहुल गांधी बजट पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं. वहीं आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है.

विज्ञापन

उधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 7 फरवरी तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ की यात्रा पर रहेंगी. इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर सकती हैं. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अजित पवार मौत मामले की जांच कराने के लिए सरकार तैयार- शिवसेना नेता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई: शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने कहा, 'इस मामले (महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत) के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए हैं. CID को भी इस मामले की जांच करने को कहा गया है. सरकार जांच करने के लिए तैयार है. सरकार इस पूरी घटना की जांच करेगी. जो भी सच होगा, वह लोगों के सामने आएगा.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका ने घटाया भारत पर टैरिफ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, 'प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. हमने कई बातों पर बात की, जिसमें व्यापार और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करना शामिल है. वह रूसी तेल खरीदना बंद करने और संयुक्त राज्य अमेरिका और, शायद, वेनेजुएला से बहुत ज़्यादा खरीदने पर सहमत हुए. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ़्ते हज़ारों लोग मर रहे हैं! प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के नाते और उनके अनुरोध पर, तुरंत प्रभाव से, हम संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका एक कम पारस्परिक टैरिफ लगाएगा, इसे 25% से घटाकर 18% कर देगा. वे भी इसी तरह संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को घटाकर शून्य कर देंगे.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 20 फरवरी को शुरू होगा हरियाणा बजट सत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़: हरियाणा बजट सत्र पर राज्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा, 'यह 20 फरवरी को शुरू होगा और 18 मार्च तक चलेगा. बीच में छुट्टियां होंगी, चर्चाएं होंगी और कमेटियां बनाई जाएंगी.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आर्मेनिया के पहले उप रक्षा मंत्री और भारत के चीफ ऑफ डिफेंस ने की बात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'आर्मेनिया के पहले उप रक्षा मंत्री और सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने भारत के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल अनिल चौहान के साथ आमने-सामने बातचीत की.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरकार सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए उसके साथ खड़ी है- BJP सांसद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद मयंक नायक ने कहा, 'क्या कहना है और कब कहना है, यह पहले से तय होता है. सदन के स्पीकर ने कहा कि राहुल गांधी जो कह रहे थे, वह सही नहीं है, लेकिन उन्होंने इस पर हंगामा किया. समस्याओं को सामने लाना चाहिए; उन्हें पैदा नहीं करना चाहिए... सरकार सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए उसके साथ खड़ी है. देश की जनता भी जानती है कि सेना का मनोबल तोड़ने की कोशिश कौन कर रहा है.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वह सेना को बदनाम करने की कोशिश नहीं कर रहे थे- प्रियंका गांधी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद में दिए बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'वह सेना को बदनाम करने की कोशिश नहीं कर रहे थे. वह आर्मी चीफ की किताब का एक हिस्सा पढ़ रहे थे. जब भी कोई ऐसी बात सामने आती है जिसे वे (बीजेपी) छिपाना चाहते हैं, तो वे हमेशा यही कहते हैं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओम बिरला से उनके रूम में मिलने पहुंचे अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने उनके रूम में पहुंचे. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजू और अर्जुन राम मेघवाल भी लोकसभा स्पीकर कमरे में पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष के साथ सत्ता पक्ष की बैठक चल रही है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यह बजट डिफेंस सेक्टर के लिए बहुत अच्छा है- समीर कामत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: यूनियन बजट 2026 पर DRDO के चेयरमैन समीर वी कामत ने कहा, 'यह बजट डिफेंस सेक्टर के लिए बहुत अच्छा है. न सिर्फ स्वदेशी सिस्टम के लिए कैपिटल आउटले बढ़ाकर 1.39 लाख करोड़ रुपये किया गया है, बल्कि कुल मिलाकर इसे बढ़ाकर 2.19 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो देश के अंदर सिस्टम के डेवलपमेंट के लिए बहुत पॉजिटिव है. DRDO के मामले में, हमारा कैपिटल बजट भी 15.6% बढ़ाया गया है, जिससे हमें नई टेक्नोलॉजी और नए स्वदेशी सिस्टम डेवलप करने में मदद मिलेगी.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी आज चुनाव आयोग में SIR को लेकर करेंगी बैठक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर जाएंगी, जहां वे सीईसी और दोनों चुनाव आयुक्तों के साथ SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगी और मीडिया से भी बात करेंगी. चुनाव आयोग से संतुष्ट नहीं होने पर ममता बनर्जी दिल्ली में कल अपने सभी सांसदों के साथ धरना प्रदर्शन भी कर सकती हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: व्हील चेयर पे बजट सत्र में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जब बिहार विधानसभा के अंदर पहुंचे तो अंदर से उन्हें विधान सभा के अंदर व्हीलचेयर से ले जाया गया, क्योंकि उनके पैर के अंगूठे में गंभीर चोट है. तेजस्वी यादव को 4 दिन पहले पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण नाखून पूरी तरह उखड़ गया है. चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, इसीलिए उन्हें विधानसभा के अंदर व्हीलचेयर से ले जाया गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल होगी NDA संसदीय दल की बैठक

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में एनडीए के संसदीय दल की बैठक कल सुबह 9:30 बजे होगी. पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत एनडीए के सभी मंत्री और सांसद बैठक में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी एनडीए के संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सांगली में तेज रफ्तार इनोवा कार ने मचाया कोहराम

सांगली के व्यस्त तिलक चौक इलाके में एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने कोहराम मचाया. अनियंत्रित कार गणपति पेठ से तिलक चौक तक पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहनों को रौंदती हुई निकल गई. इस टक्कर में दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि तीन से चार मोटरसाइकिलें पूरी तरह चकनाचूर हो गई हैं.

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की, जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है. तिलक चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना के बाद काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पार्टी की बैठक आज

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पार्टी की बैठक आज होगी. अजीत पवार के निधन की वजह से बांद्रा के MIG क्लब में होने वाली मीटिंग कैंसिल कर दी गई थी. यह मीटिंग आज मुंबई के टॉप पदाधिकारियों और MNS प्रेसिडेंट राज ठाकरे की मौजूदगी में होगी. 52 मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कैंडिडेट, डिपार्टमेंट प्रेसिडेंट और MNS लीडर मीटिंग में शामिल होंगे. म्युनिसिपल इलेक्शन में हार के बाद MNS की यह मीटिंग होगी. मीटिंग में हार के कारण और दूसरे मामलों पर चर्चा होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर में आग का गोला बनी चलती कार

राजस्थान के जयपुर जिले के जगतपुरा इलाके में चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. वहीं ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. घटना के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. दमकल की गाड़ी ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने यातायात को फिर से सुचारू कराया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शेख हसीना के बेटे पहली बार भारत को करेंगे संबोधित

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेब आज कोलकाता में वीडियो लिंक के माध्यम से एक कार्यक्रम से जुड़कर भारत में अपना पहला संबोधन करेंगे. बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव हैं और वाजेब उससे पहले लगभग 300 चुनिंदा लोगों को अमेरिका से सीधे संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम एक किताब - Inshallah Bangladesh: The Story of an Unfinished Revolution पर चर्चा के इर्द-गिर्द केंद्रित है.

किताब के लेखक दीप हल्दर, साहिदुल हसन खोकोन और जयदीप मजूमदार हैं. यह संबोधन 23 जनवरी को दिल्ली में शेख हसीना के ऑडियो संदेश के कुछ दिनों बाद हो रहा है, जिसमें उन्होंने अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को 'हत्यारा और फासीवादी' कहा था और बांग्लादेश ने भारत सरकार से शेख हसीना को दिल्ली में सार्वजानिक भाषण करने की इजाजत पर ऐतराज जताया था.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तान के फैसले पर ICC ने जताया ऐतराज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान सरकार के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के फैसले पर ऐतराज जताया है. एक बयान में ICC ने कहा कि पाकिस्तान का रुख वैश्विक खेल आयोजनों के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है, जहां सभी टीमें निर्धारित शेड्यूल का पालन करेंगी.

ICC ने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से औपचारिक लिखित सूचना का इंतजार कर रही है, लेकिन चेतावनी भी दी पाकिस्तान अपने इस कदम के नतीजे का मतलब यकीनन समझ रहा होगा. ICC के अनुसार रविवार को लिया गया पाकिस्तान सरकार का यह कदम अंतरराष्ट्रीय खेल के नियमों को चुनौती देता है.

ICC ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान एक बीच के रास्ते को अपनाने की कोशिश करेगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और चीन के बीच शुरू हुईं उड़ानें

भारत और चीन के बीच कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ा कदम उठाया गया है. एयर इंडिया ने शंघाई और नई दिल्ली के बीच डायरेक्ट उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू किया है. करीब 6 साल के अंतराल के बाद आज शंघाई के पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 230 यात्रियों के साथ बोइंग 787 ने उड़ान भरी. साल 2020 में भारत और चीन के बीच हवाई सेवाएं कोविड महामारी और गलवान हिंसा के कारण निलंबित कर दी गई थीं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दलाई लामा को मिलेगा ग्रैमी अवार्ड

दलाई लामा ने ग्रैमी अवार्ड जीत लिया है. के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ अवार्ड जीतने वाले कलाकारों की सूची में पहली बार किसी आध्यात्मिक नेता का नाम शामिल हुआ है और वह नाम दलाई लामा का है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी

लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी, जो करीब 3 दिन तक चलेगी. BJP की ओर से चर्चा की शुरुआत सर्बानंद सोनोवाल करेंगे. विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी आज संसद में बजट और अभिभाषण पर अपना पक्ष रख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ