7 दिसंबर से होगी बर्फबारी, ठंड पर मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट, जानें कब से पड़ेगा घना कोहरा

IMD alert: मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पहाड़ियों में भारी बर्फबारी होगी तो उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी। 15 दिसंबर के बाद से दिल्ली, उत्तर प्रदेश में घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (1)

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Aaj ka mausam: उत्तर भारत में सर्दियां आने में देरी हो रही है, 2 दिसंबर हो गई है यहां अभी भी अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। सोमवार को दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और पंजाब में तेज धूप रही। अब मौसम विभाग ने ठंड को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी का अनुमान है कि 7-8 दिसंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है।

विज्ञापन

हवाओं के तेज दबाव से जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई पर भी हल्की बारिश हो सकती है। ये बर्फबारी और बारिश पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इससे दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठंडी हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रांची और रायपुर में चलेंगी ठंडी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में 11 या 12 दिसंबर के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद है, जब पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पहाड़ियों में भारी बर्फबारी होगी तो यहां के राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी। दिसंबर के मध्य से ठंड बढ़ने के बाद 15 दिसंबर के बाद से घना कोहरा पड़ने। इसके अलावा झारखंड के रांची और रायपुर जैसे क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के दक्षिण की ओर बढ़ने के कारण तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना बनी हुई है।

क्यों हो रही सर्दी में देरी?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सर्दी का मौसम आने में सामान्य से देरी हो रही है। इसका कारण है कि अभी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। इसके सक्रिय होने और हिंद महासागर से ठंडी हवाएं आने के बाद ही पंजाब, हरियाण, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बता दें कि इस साल अक्टूबर और नवंबर में सामान्य से ज़्यादा तापमान दर्ज किया गया, जिसमें 1951 के बाद से अक्टूबर दिल्ली का सबसे गर्म महीना रहा है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में औसत अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ