Akhilesh Yadav ने वीडियो शेयर कर क्यों लिखा-भाजपा हृदयहीन पार्टी? जानें क्या है मामला

SP Chief Akhilesh Yadav : लखीमपुर खीरी के पुलिसकर्मी का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। वीडियो में पुलिसकर्मी मृतक के परिजनों को फटकार लगाते दिख रहे हैं।

Akhilesh Yadav
विज्ञापन

SP Chief Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस विवादों में है। पुलिस हिरासत में एक शख्स की मौत हो जाने के बाद जमकर बवाल हो रहा है। आक्रोशित लोगों ने हंगामा और प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई की है। शव रखकर परिजन प्रशासन से तीन-चार मांग कर रहे थे, जिहें मनाने के लिए के लिए गए सीओ परिजनों पर ही भड़कते दिखाई दिए। इसका वीडियो शेयर कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सीओ परिजनों से कह रहे हैं, “ना तो मझगई थाना सस्पेंड हो, ना निघासन थाना सस्पेंड हो और ना तुझे 30 लाख रुपए दें। तेरे पे जितने दिन रखना है, रख ले डेडबॉडी को। हम यहां से जा रहे हैं। 3 दिन, 4 दिन जब तक रखना हो रख लो।”

विज्ञापन

क्या बोले अखिलेश यादव?

डेडबॉडी लेकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों के साथ CO पी. पी. सिंह की बातचीत का वीडियो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर कर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- भाजपा हृदयहीन पार्टी है।

कैसे हुई शख्स की मौत!

मझगईं थाने के हुलासीपुरवा गांव निवासी रामचंद्र मौर्य की मौत पुलिस कस्टडी में हो गई। परिजनों का कहना है कि घर से जलौनी लकड़ियां बीनने के लिए निकले थे। मझगईं थाने और निघासन कोतवाली के पुलिसकर्मी रामचंद्र और उसके एक साथी को पकड़कर मझगईं थाने ले गए। वहां पुलिस के मुताबिक, रामचंद्र अवैध शराब बनाने का काम करता था। उसके खिलाफ कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जा चुका है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि रामचंद्र को बुरी तरह से मारा-पीटा गया। उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई तो उसे अपनी गाड़ी पर लादकर निघासन सीएचसी लाया गया। सीएचसी पर उसको मृत घोषित किया गया। इसके बाद परिजनों ने शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों में मांग की कि आरोपी पुलिसवालों को सस्पेंड किया जाए, एक सदस्य को नौकरी मिले और 30 लाख रुपये के मुआवजा दिया जाए। इन्हीं मांगों को सुनने के बाद CO पी. पी. सिंह परिजनों पर भड़के थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ