---विज्ञापन---

देश angle-right

Republic Day 2025: दिल्ली के पास ये 5 जगहें वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट, ऐसे कर सकते हैं प्लानिंग

Best places near Delhi for Republic Day: अगर आप इस गणतंत्र दिवस पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो दिल्ली के पास 5 बेहतरीन जगहों पर वीकेंड बिता सकते हैं। इसमें हिल स्टेशन और शांत जगहें शामिल हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Best places near Delhi for Republic Day: दिल्ली में रिपब्लिक डे की तैयारी तेजी से चल रही है। ऐसे में जहां कुछ लोग 26 जनवरी को परेड देखने जाएंगे। वहीं कुछ लोग इस बार 26 जनवरी को बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस बार 26 जनवरी शनिवार को पड़ रही है। ऐसे में आपके पास 2 दिन का समय है, जिसमें आप कहीं भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप दिल्ली में या उसके आस-पास रहते हैं तो हम यहां 8 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने वीकेंड की प्लानिंग कर सकते हैं। इस लिस्ट में आगरा के ताजमहल से लेकर मसूरी तक कई जगहें शामिल हैं।

ताजमहल में मनाएं वीकेंड

इस लिस्ट में पहला नाम आगरा का है, जहां जाने में कार से आपको 3-4 घंटे का समय लगता है। दिल्ली से आगरा की दूरी लगभग 230 किमी है। ये शहर ताजमहल के कारण जाना जाता है, जिसमें आपको  मुगल युग की झलक दिखाई देगी। इसके अलावा आप यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट फतेहपुर सीकरी, आगरा किला और मेहताब बाग भी घूम सकते हैं।

---विज्ञापन---

जयपुर

अगर आप थोड़ी दूरी और तय कर सकते हैं तो आप जयपुर के बारे में भी सोच सकते हैं, जो दिल्ली से लगभग 280 किमी दूर है। कार से ये दूरी तय करने में आपको 5-6 घंटे का समय लग सकता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। ये शहर अपने शानदार महलों, किलों और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां आप आमेर किला, सिटी पैलेस और हवा महल जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ऋषिकेश

ऋषिकेश की दूरी दिल्ली से लगभग 240 किमी है, जिसमें 5-6 घंटे लग सकते हैं। इसे विश्व की योग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। ऋषिकेश में आप गंगा नदी के किनारे समय बिता सकते हैं या लक्ष्मण झूला देख सकते हैं। इसके अलावा अगर  योग करना चाहते हैं तो क्लास ज्वॉइन हो सकते हैं। आप व्हाइट-वाटर राफ्टिंग और लोकल जगहों पर ट्रेकिंग के बारे में सोच सकते हैं।

---विज्ञापन---

नीमराना

अगर आप ट्रेवल में बहुत ज्यादा समय नहीं देना चाहते हैं तो आप नीमराना के बारे में सोच सकते हैं। नीमराना दिल्ली से लगभग 120 किमी दूर है, जिसे तय करने में आपको 2-3 घंटे का समय लग सकता है। ये जगह अपने शानदार 15वीं सदी के किलों के लिए जानी जाती है, जिसे फिलहाल हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। आप यहां एक वीकेंड बिता सकते हैं और स्वादिष्ट राजस्थानी खाने का स्वाद ले सकते हैं। इस किले में जिप-लाइनिंग और खूबसूरत बगीचे भी हैं, जो आपके लिए खास है।

---विज्ञापन---

मसूरी

अगर आप पहाड़ों में अपना वीकेंड बिताना चाहते हैं तो मसूरी एक सही विकल्प हो सकता है। मसूरी दिल्ली के पास सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है। यह अपने शानदार नजारों और  मौसम के लिए मशहूर है । आप यहां  कैमल्स बैक रोड, गन हिल और केम्प्टी फॉल्स जैसी जगहें देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें – तिरुपति बालाजी मंदिर में कैसे मची भगदड़, क्या है हादसे की पूरी कहानी?

---विज्ञापन---
First published on: Jan 08, 2025 11:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola