कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत! बीमा हड़पने के लिए बाप को लगा दिया ठिकाने

Karnataka News : कर्ज में डूबे शख्स ने अपने ही बाप को ठिकाने लगा दिया। इसके लिए उसने तीन लोगों को मोटी रकम देकर हत्या कर दुर्घटना दिखाने के लिए राजी किया था लेकिन पुलिस जांच में उसकी चाल कामयाब नहीं हो पाई और पकड़ा गया।

kalburgi

Karnataka News : पैसों के लालच में आकर में कई लोग कई तरह के अपराध कर बैठते हैं लेकिन पैसों के लालच में आकर बेटे ने बेहद खौफनाक कदम उठाया। बाप की हत्या की साजिश रचने वाले शख्स का भंडाफोड़ 6 महीने बाद हुआ है। पुलिस के सामने उसकी एक भी चाल काम नहीं आई और अब वह तीन अन्य लोगों के साथ जेल की सलाखों के पीछे है।

मामला कर्नाटक के कलबुर्गी का है। छह महीने पहले हुई एक दुर्घटना में कलिंग राव नाम के शख्स की मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे हिट-एंड-रन माना जा रहा था। कलिंग राव का बेटा सतीश भी मौके पर ही था लेकिन उसकी जान बच गई थी। सतीश ने मदबूल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

पिता की हत्या को लेकर बेटा हिरासत में

जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई और सतीश को पूछताछ के लिए बुलाया गया। एसपी ने कहा कि सतीश कई बार आया लेकिन ऐसे कई मौके थे, जब वह नहीं आता था। सतीश के बयान और दुर्घटना स्थल पर संदेह होने पर पुलिस ने अरुण को हिरासत में लिया, कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी साजिश का खुलासा कर दिया।

खुद किया साजिश का खुलासा

सतीश ने बताया कि उसने अपने पिता कलिंग राव को खत्म करने के लिए अरूण, राकेश और युवराज को तैयार किया और 5 लाख रुपये की पेशकश की थी। पिछले साल जुलाई में सतीश अपने पिता को लोन दिलाने के बहाने स्कूटर पर लेकर निकला लेकिन रास्ते में बेन्नूर (बी) क्रॉस के पास सतीश ने सड़क किनारे स्कूटर को रोक दिया। साजिश के तहत एक ट्रैक्टर ने कलिंग राव को कुचल दिया और भाग निकला।

पुलिस के अनुसार, सतीश आदर्श नगर में होटल चलाने का काम करता था लेकिन होटल व्यवसाय को ठीक से चलाने में असमर्थ होने के कारण वह बहुत ज्यादा कर्जदार हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उस पर दबाव था। इसके बाद होटल में काम करने वाले अरूण ने उसे पिता की हत्या कर बीमा हड़पने का प्लान बताया। सतीश इस पर राजी हो गया और उसने पिता की हत्या को दुर्घटना दिखाने की साजिश रची. हालांकि पुलिस के सामने उसकी एक भी नहीं चली और पकड़ा गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ