Bengaluru News: पत्नी, बेटी और भांजी का काटा गला, खून से सना चाकू लेकर पहुंचा थाने

Bengaluru News: बेंगलुरू से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक शख्स ने शक के चलते अपने ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। मरने वालों में शख्स की पत्नी, बेटी और एक भांजी थी।

Bengaluru triple Murder case

Bengaluru News: बेंगलुरू की पीन्या पुलिस के पास बुधवार शाम एख शख्स खून से सना एक चाकू लेकर पहुंचा। पुलिस उस समय हैरान रह गई जब उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी, बच्चे और अपनी साली की बेटी की हत्या कर दी है। यह शख्स हेब्बागोडी पुलिस थाने में होमगार्ड के रूप में काम करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वारदात बुधवार शाम करीब 5.15 बजे की है।

तीन लोगों की हत्या

बेंगलुरू शहरी जिले के हेब्बागोडी पुलिस थाने में होमगार्ड 40 साल के गंगाराजू ने यह तीनों हत्याएं की हैं। पुलिस अधिकारियों ने जब उससे पूछताछ तो उसने हत्याओं के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस की एक टीम जलाहल्ली के चोक्कासांद्रा में उसके घर पहुंची। दो बेडरूम वाले इस घर में तीन महिलाओं के शव बरामद किए, जिन पर कई चोटें होने के साथ गले भी कटे हुए थे।

मरने वालों की पहचना गंगाराजू की पत्नी (38) भाग्या, बेटी नव्या (19) और भाग्य की बहन की बेटी हेमावती (23) के रूप में की गई। नव्या एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। गंगाराजू का परिवार नेलमंगला का रहने वाला है और पिछले 6 सालों से किराए के मकान में रह रहा है।

क्यों की हत्या?

गंगाराजू ने पुलिस को बताया कि उसे भाग्या पर बेवफाई का पूरा शक था और जिसको लेकर दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता था। आगे बताया कि इसी वजह से (बुधवार) दोपहर को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान पत्नी पर हमला कर दिया, जिसको बचाने के लिए दोनों लड़कियां बीच में आ गई। गंगूराम ने कहा कि दोनों लड़कियां मुझे ही दोषी बता रही थी। जब भी मैं भाग्या से उसके अफेयर के बारे में बात करता था, तो दोनों लड़कियां उसी का साथ देती थीं। जिसके गुस्से में मैंने उसी चाकू से उन पर हमला कर मार दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ