---विज्ञापन---

अयोध्या महोत्सव में अश्लील गाने पर हुआ डांस? सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे लगाई क्लास

Ayodhya Mahotsav Viral Video : अयोध्या महोत्सव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर कर समजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा और सीएम योगी पर हमला बोला है। वीडियो में कुछ लड़कियां भोजपुरी गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।

---विज्ञापन---

Ayodhya Mahotsav Viral Video : प्रभु राम की नगरी अयोध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो अयोध्या महोत्सव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लड़कियां भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो शेयर कर सपा नेता समेत तमाम लोगों ने इसे अयोध्या की संस्कृति, मर्यादा के साथ खिलवाड़ बताया है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भोजपुरी गाने पर दो लड़कियां स्टेज के सामने डांस कर रही हैं। पीछे बोर्ड पर अयोध्या महोत्सव लिखा हुआ है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्रभु राम की नगरी में अश्लील भोजपुरी गाने को बजाए जाने की क्या आवश्यकता है? क्या बिना अश्लील, डबल मीनिंग वाले गाने के बिना इस महोत्सव को पूरा नहीं किया जा सकता था?

---विज्ञापन---

वीडियो शेयर कर पूर्व मंत्री, सपा नेता पवन पांडे ने X पर लिखा कि ये अयोध्या महोत्सव है या अयोध्या की संस्कृति, अयोध्या की मर्यादा के साथ सिर्फ खिलवाड़ है। वहीं एक अन्य ने लिखा कि भगवान श्री राम की जन्म भूमि पर यह कैसा महोत्सव हो रहा है? इतने गंदे गाने चलाए जा रहे हैं शर्म आनी चाहिए।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि प्रभु राम आप कहां हैं? यहां मर्यादाएं तार तार हो रही हैं। एक ने लिखा कि ये कैसा डांस? मुझे पता है कुछ ज्ञानी लोग इसको सैफई से जोड़ेंगे, लेकिन ये सैफई नहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या धाम है और इस महोत्सव का नाम अयोध्या महोत्सव है।

---विज्ञापन---


वहीं समाजवादी पार्टी आईटी सेल की तरफ से लिखा गया कि अयोध्या जैसी पावन नगरी जहां भगवान प्रभु श्री राम का मंदिर है और आस्था का स्थान है वहां भाजपा/योगी सरकार में सीएम योगी और सरकार के सहयोग से अयोध्या महोत्सव में फूहड़ अश्लील गानों पर अर्धनग्न डांसर्स नाच रही हैं। ये सीएम योगी का हिंदुत्व का असल चेहरा है।

First published on: Jan 08, 2025 01:48 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola