Tirupati Stampede के डराने वाले वीडियो, चीख पुकार के बीच गई थी 6 भक्तों की जान

Tirupati Stampede : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में बुधवार को वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्र के पास मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। 4,000 लोग टिकट के लिए खड़े थे, तभी भगदड़ मच गई।

Tirupati Stampede

Tirupati Stampede : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में टोकन लेने के लिए कतार में 4,000 से अधिक लोगों की भीड़ खड़ी हुई थी। वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे लेकिन अफरातफरी और हंगामा मच गया। वैकुंठ द्वार दर्शनम, आध्यात्मिक नगरी में तीर्थयात्रियों के लिए एक विशेष यात्रा है। इस दुखद घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

तिरुपति के DIPRO द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि वैकुंठ एकादशी से पहले विशेष दर्शन के लिए टोकन वितरित करने के लिए तिरुमला में आठ स्थानों को निर्धारित किया गया था। गुरुवार सुबह से टोकन बांटे जाने थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग जुट गए। भगदड़ तब मची जब बैरागी पट्टेडा और एमजीएम स्कूल सेंटर पर श्रद्धालु लंबी कतारों में एकत्र हो गए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल लोग जमीन पर पड़े हुए हैं। पुलिस और एंबुलेंस के सायरन की आवाज गूंज रही है जबकि पुलिस अधिकारियों को भीड़ को संभालते हुए दिखाया गया है। हंगामे के दौरान भीड़ को एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। पुलिस को भगदड़ के बाद घायल श्रद्धालुओं को सीपीआर करते हुए दिखाया गया है।

देखें वीडियो

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ