---विज्ञापन---

देश angle-right

55 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जगहों पर न जाएं लोग; मौसम विभाग का 10 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौमस विभाग के अनुसार अगले 6-7 दिनों में माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून खत्म हो चुका है, जबकि कुछ जगहों पर अब भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। गुरुवार दोपहर मौसम विभाग ने तूफानी मौसम के साथ 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार मन्नार की खाड़ी, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों पर तेज हवा चलेगी। जिसका असर यूपी, बिहार और एनसीआर तक पड़ेगा, यहां 5 और 6 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने लोगों को खासकर मछुआरों को अगले सात दिन पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी की तरफ न जाने की सलाह दी है। मौमस विभाग के अनुसार अगले 6-7 दिनों में माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 अक्टूबर को तेज बारिश होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गैर हिंदुओं को नहीं मिलेगी एंट्री, भोपाल में गरबा आयोजकों ने जारी की गाइडलाइन; जान लें नियम और शर्तें

धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने साफ किया कि उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के हिस्सों में फिलहाल अगले एक हफ्ते कोई बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 8 अक्टूबर के बीच कर्नाटक और कराईकल में बारिश होगी। मौसम विभाग ने इससे पहले आज सुबह बताया कि दिल्ली में 2024 का मानसून सीजन 61% बारिश के साथ खत्म हो चुका है। मानसून के जाने के बाद अब दिल्ली के तापमान में वृद्धि होगी। एनसीआर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 4 अक्टूबर को यहां अधिकतम तापमान 367 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘पराली पर मीटिंग हुई…एक्शन नहीं’, दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

First published on: Oct 03, 2024 05:22 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola