हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिर भयंकर ठंड की दस्तक; 18 राज्यों में बारिश-कोहरे शीतलहर का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR में कैसा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में शीतलहर से कंपकपा दिया है। वहीं देश के कुछ राज्यों में घना कोहरा देखने का मिल रहा है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने और इनके प्रभाव से देशभर में मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather Forecast

Weather Update IMD Forecast: जनवरी का महीना खत्म होने वाला है और ठंड का असर भी कम होता दिख रहा है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया है, क्योंकि सर्दी के सीजन का एक महीना अभी बाकी है और इस हफ्ते 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे, इसके असर से दिल्ली-NCR में जहां शीतलहर चलेगी और फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश होगी।

वहीं हिमाचल, राजस्थान, पंजाब में भी शीतलहर चल सकती है। वेस्टर्न हिमालय रीजन के राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे। इससे तीनों राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 29 जनवरी के आस-पास और दूसरा एक फरवरी को एक्टिव होने का पूर्वानुमान है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

 

इन राज्यों में बारिश और कोहरे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, एक के बाद एक 2 पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को 29 जनवरी से प्रभावित कर सकते हैं। दूसरा 1 फरवरी 2025 से एक्टिव होगा। इनके असर से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 29 जनवरी से 1 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में भी मौसम करवट बदलेगा।

विज्ञापन

कराईकल, माहे, यनम, रायलसीमा के अलावा अलग-अलग इलाकों में अगले 2 दिन बारिश होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार में 29 जनवरी तक सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। बाकी देश में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। तापमान बढ़ने के आसार हैं।

 

दिल्ली-NCR में मौसम के ताजा हालात ऐसे

दिल्ली-NCR की बात करें तो पिछले 2 दिन से शीतलहर से ठिठुरन बढ़ाई हुई है। हालांकि दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन सुबह-शाम तेज सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा रखी है। मौसम विभाग ने फरवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली-NCR में बारिश होने का अनुमान लगाया है। बीते दिन 26 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

वहीं आज 27 जनवरी दिन सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.71 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 8.05 °C और 23.11 °C रहने के आसार हैं। हवा में 12% नमी है और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:11 बजे उदय हुआ और शाम 5:55 बजे अस्त होगा। दिल्ली में आजकल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24°C और 7 से 8°C के बीच बना हुआ है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola