देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आज सुबह से बारिश हो रही है. आज 7 अगस्त दिन शुक्रवार को दिल्ली समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. वहीं 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. कहीं ओले गिर सकते हैं तो कहीं भूस्खलन होने का खतरा है. मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या की हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को अगले 12 घंटे तक सतर्क रहने और घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है.
आज इन 15 राज्यों में बारिश होने की चेतावनी
IMD के अनुसार, आज देश के 15 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है. गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी. राजधानी दिल्ली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है. क्योंकि बारिश के साथ उमस भरी गर्मी पड़ेगी.
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा और गोरखपुर शहर में बादल बरस सकते हैं. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट है. बिहार के पटना, गया, भोजपुर और दरभंगा जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. झारखंड के जमशेदपुर और धनबाद, रांची में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं और भारी बारिश की आशंका जताई गई है.
पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने का अपडेट
IMD के अनुसार, आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं का पूर्वानुमान है. दक्षिणी गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के तटों और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बारिश के बादल बने हैं. जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है, जबकि राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
4 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
5 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
6 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
6 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
6 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
7 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
7 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
7 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
8 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines