---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 27 डिग्री पहुंचा तापमान; जानें मौसम को लेकर IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली और नोएडा में 2 दिन से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार आज 8 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आइए देशभर में मौसम को लेकर ताजा अलर्ट जानते हैं।

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Today: मानसून की वापसी का समय 15 सितंबर है, लेकिन इस बार मानसून के बादल अभी तक भी जमकर बरस रहे हैं। इसलिए मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इस बार मानसून के लौटने में देरी होगी। वैसे मानसून का असर 19 से 25 सितंबर के बीच पूरी तरह खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार मानसून सीजन के 30 सितंबर तक जाने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल एक जून से अब तक मानसून सीजन में 836.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश (772.5 मिलीमीटर) से 8% ज्यादा है। दिल्ली-NCR में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगे भी राजधानी में बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज 8 राज्यों में बहुत भारी और 9 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

राजधानी दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम

बता दें कि राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरों में बीते 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार को हुई बारिश से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। पंखे तक बंद करने पड़ गए, AC चलाना तो दूर की बात है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अभी दिल्ली-NCR में बारिश का दौर थमने वाला नहीं है।

मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में बारिश होने का यलो अलर्ट दिया हुआ है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। ऐसे में बारिश और हवाओं के कारण राजधानी का तापमान और 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

 

आज और कल राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, झारखंड, असम, मेघालय, बिहार, अरुणाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी बादल बरसते रहेंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Sep 13, 2024 07:45 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola