45Kmph की स्पीड से चलेंगी हवाएं, यहां आएगा चक्रवात; अगले 6 दिन बारिश पर मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, मिजोरम और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Aaj Ka Mausam, IMD Alert, Weather Update

Aaj Ka Mausam: देशभर से मानसून धीरे-धीरे जा रहा है, इस बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट आया है। शुक्रवार को आईएमडी ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत और केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 5 से 6 दिन तेज बारिश का अनुमान बना हुआ है। इसके अलावा अगले 5 और 6 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

एनसीआर में छाए रहेंगे बादल 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश और पश्चिम के तटीय क्षेत्रों पर हवा का प्रेशर बना हुआ है। जिससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिन बादल छाए रहने और मामूली बूंदाबांदी होने के आसार दिख रहे हैं। इसके अलावा उत्तरी बांग्लादेश और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के एरिया में साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा सकता है।

विज्ञापन

45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, मिजोरम और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश होगी। इसके अलावा मन्नार की खाड़ी, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों से सटे उत्तर के हिस्सों में अगले दो दिन तूफानी मौसम के साथ 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार जिन राज्यों में तेज बारिश होने के आसार हैं वहां सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। लोगों को सलाह है कि वह मौसम का अपडेट लेकर ही घर से निकलें। वाहन चालकों को सलाह है कि बारिश के दौरान कच्ची सड़कों पर जानें से बचें। बता दें 5 और 6 अक्टूबर में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ