Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

साइक्लोन एक्टिव! गिरेंगे ओले, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल; 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam : देश के कई राज्यों में मौसम सुहाना हो गया। जम्मू कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 अप्रैल को लेकर बादल बरसेंगे। इसके बाद फिर भीषण गर्मी का दौर आने की संभावना है। आइए जानते हैं कि क्या है आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट?

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Apr 20, 2025 22:22
rain alert
सांकेतिक तस्वीर।

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर एक ऊपरी एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। साइक्लोन सक्रिय होने की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 21 अप्रैल को बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। 40-50 किमी से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी और ओले भी गिरेंगे। इसी अवधि में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जमकर बादल बरसेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : स्कूल-रास्ते बंद, 200 परिवार बेघर, रामबन से सामने आए लैंडस्लाइड के डरावने वीडियो, जम्मू कश्मीर के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

50 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं

मध्य असम से त्रिपुरा तक एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ (trough), दूसरी मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से बांग्लादेश के मध्य भागों तक, तीसरी ट्राफ उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से निचले क्षोभमंडल स्तरों में मन्नार की खाड़ी तक स्थित है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान गरज, बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30-40 किमी से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों तक और छत्तीसगढ़ में 20 से 24 अप्रैल तक बरसात हो सकती है।

---विज्ञापन---

इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

अरुणाचल प्रदेश में 22 से 24 अप्रैल तक, असम और मेघालय में 22 अप्रैल को बहुत भारी बारिश होगी। कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल में अगले 5 दिनों तक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक में अगले 5 दिनों तक बिजली चमकेगी और बादल बरसेंगे। गुजरात में धूल भरी हवाएं चलेंगी।

जानें कहां कितना रहेगा तापमान?

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मध्य भारत और गुजरात में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा, उसके बाद के 6 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों के दौरान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ेगा।

45 डिग्री पहुंचा तापमान

आईएमडी ने राजस्थान में हीटवेव के लिए अलर्ट जारी किया है। नागपुर के सोनेगांव में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक पारा था। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, तेलंगाना, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में 36 से 40 डिग्री के बीच पारा दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, केरल, तटीय कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में पारा 36 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं हुआ है और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 से 39 डिग्री और 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच है। जहां दिल्ली एनसीआर में 21 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो वहीं 22-23 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। साथ ही 15-25 किमी से 35 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ें : फिर दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, 80 KM की स्पीड से आएगा तूफान; 25 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट

First published on: Apr 20, 2025 10:17 PM

संबंधित खबरें