हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, CJP प्रोटेस्ट के चलते DMRC ने बढ़ाई समयसीमा

DMRC ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं. हालात की समीक्षा के बाद जरूरत के मुताबिक आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे. ऐसे में मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर जांच लें.

विज्ञापन
DMRC की ओर से प्रभावित स्टेशनों की सूची में मध्य दिल्ली, नई दिल्ली और कई अन्य इलाकों के स्टेशन शामिल हैं. (Photo: ANI)

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मेट्रो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशनों पर एग्जिट और एंट्री गेट बंद रखने की समयसीमा बढ़ा दी है. पहले इन स्टेशनों के गेट शनिवार, 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक बंद रखने की जानकारी दी गई थी. अब जारी नए सर्विस अपडेट के मुताबिक, इन स्टेशनों पर रात 10 बजे तक प्रवेश और निकास की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

DMRC ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं. हालात की समीक्षा के बाद जरूरत के मुताबिक आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे. ऐसे में मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर जांच लें और समय से पहले निकलें.

यह भी पढ़ें: ना UPI चल रहा, ना इंटरनेट…, CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की मुश्किल?

विज्ञापन

कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन अभी भी बंद?

DMRC की ओर से प्रभावित स्टेशनों की सूची में मध्य दिल्ली, नई दिल्ली और कई अन्य इलाकों के स्टेशन शामिल हैं. इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान को भी किया गया डिटेन

विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, जोर बाग, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, गुरु तेग बहादुर नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर और जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन भी प्रभावित हैं. लिस्ट में हैदरपुर बादली मोड़ और मजलिस पार्क के साथ सीलमपुर, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा और रिठाला स्टेशन भी शामिल हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola