Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Know About PM Awas Yojana : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में 3 करोड़ आवास बनाने को मंजूरी दी है। ये आवास प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बनाए जाएंगे। इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों लोग ले सकते हैं। सरकार की इस योजना का उद्देश्य है कि हर शख्स के पास खुद का पक्का घर होना चाहिए। इस योजना के तहत सरकार होम लोन पर सब्सिडी देती है। सब्सिडी कितनी होगी, लोन लेने वाले शख्स की इनकम और घर के आकार पर निर्भर करती है। अब तक इस योजना का लाभ 4 करोड़ लोग ले चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत बने घर में बिजली, पानी, शौचालय, रसोई गैस आदि की सुविधाएं मिलती हैं।
सभी के लिए आवास सुनिश्चित करता प्रधानमंत्री आवास योजना!🏠🇮🇳
🔷पिछले 10 वर्षों में पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ मकान पूरे किए गए
---विज्ञापन---🔷पीएमएवाई के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी मकानों के निर्माण के लिए सहायता#PMAY #CabinetDecision@PMOIndia @MoHUA_India pic.twitter.com/yVVHS2yzh3
— सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (@MIB_Hindi) June 10, 2024
---विज्ञापन---
इस योजना के दो प्रकार हैं, जिनके तहत लोगों को इसका लाभ दिया जाता है:
1. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G)
2. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U)
कोई भी ऐसा शख्स जिसकी सालाना इनकम 18 लाख रुपये तक है, वह इस स्कीम का लाभ उठा सकता है। हालांकि इस इनकम को 3 कैटेगिरी में बांटा गया है। पहली है EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर, LIG यानी लो इनकम ग्रुप और तीसरा MIG यानी मिडिल इनकम ग्रुप। EWS के लिए सालाना इनकम की सीमा 3 लाख रुपये तक है। LIG के लिए 3 से 6 लाख रुपये और MIG के लिए 6 से 18 लाख रुपये है। इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए ये शर्तें भी जरूरी हैं:

PMAY
इस स्कीम का फायदा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से उठाया जा सकता है। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाना होगा। अप्लाई करते समय कोई भी परेशानी आए तो वेबसाइट के Contact us में लिखे फोन नंबर पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : क्या SEBI ने नॉमिनी को लेकर बदला नियम? जानें क्या है वायरल खबर की सच्चाई
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।